नई दिल्ली :माधुरी दीक्षित हाल ही में 50 साल की हुई वे दो बच्चों की मां हैं। डॉक्टर राम नेने से माधुरी ने शादी की है। लेकिन एक वक्त ऐसा भी था जब गायक सुरेश वाडेकर ने माधुरी के रिश्ते को ठुकरा दिया था।

किस्सा कुछ यूं है कि एक कट्टर मराठी परिवार से माधुरी हैं। फिल्मों में माधुरी नई-नई आई थीं और उनके पिता नहीं चाहते थें। वे फिल्मों में अपना करियर बनाएं इसलिए उनके पिता माधुरी के लिए लड़का ढूंढ़ने लगे। एक वेबसाइट में छपी खबर के मुताबिक माधुरी का परिवार उनका का रिश्ता लेकर गायक सुरेश वाडेकर के पास पहुंचा। सुरेश वाडेकर उन दिनों अपना सिंगिग करियर शुरू कर रहे थे। 12 साल छोटी माधुरी का रिश्ता सुरेश वाडेकर के पास पहुंचा लेकिन उन्होंने यह कहकर रिश्ता ठुकरा दिया कि लड़की बहुत दुबली-पतली है। पिता को यह चिंता थी कि लड़की अगर फिल्मों में ज्यादा काम कर लेगी तो उसकी शादी में दिक्कतें आएंगी।

हालांकि माधुरी को फिल्मों में आना था और सफल होना था। किसी के सोचने से क्या होता आखिरकार वो बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री बन गईं। लंदन में रहने वाले डॉक्टर राम नेने से माधुरी दीक्षित की शादी हुई। दूसरी तरफ 12 साल छोटी अपनी स्टूडेंट पद्मा वाडेकर से सिंगर सुरेश वाडेकर ने भी शादी कर ली। पद्मा जी ज़ी टीवी के लिटिल चैंप्स में जज बनकर नज़र आती हैं।