mahendra singh dhoni

श्रीलंका को उसी के घर में 5-0 से हराकर भारत ने इतिहास रच दिया है। भारतीय टीम पहली ऐसी टीम बन गई है जिसने श्रीलंका को उसी के घर में वाइट वॉश किया है। बता दें कि 46 साल के वनडे इतिहास में श्रीलंका का उसी की धरती पर इससे पहले 5-0 से कभी भी किसी टीम ने सफाया नहीं किया था।

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी इस मैच में अपने नाम एक बड़ा रिकॉर्ड कर लिया है। उन्होंने रविवार को वनडे में 100 स्टंपिंग अपने नाम करलिए हैं। ऐसा करने वाले वह दुनिया के पहले विकेटकीपर बन गए हैं। धोनी ने अपने करियर के 301वें वनडे में यह कारनामा किया।

धोनी ने श्रीलंका के बल्लेबाज अकिला धनंजय को अपना 100वां शिकार बनाया। बता दें कि धोनी ने अपने 298वें वनडे में अपनी 99वीं स्टंपिंग करके श्रीलंका
के पूर्व विकेट कीपर कुमार संगकारा (99 स्टंपिंग) की बकाबरी की थी। संगकारा ने 2000-2015 के दौरान 404 वनडे खेल कर 99 स्टंप ही कर पाए।

सर्वाधिक स्टंपिंग वाले खिलाड़ी
301 वनडे, 100 स्टंप, एमएस धोनी, भारत (2004-2017)

404 वनडे, 99 स्टंप, कुमार संगकारा, श्रीलंका (2000-2015)

189 वनडे, 75 स्टंप, रमेश कालुवितरणा, श्रीलंका (1990-2004)

219 वनडे, 73 स्टंप, मोइन खान, पाकिस्तान ( 1990-2004)

287 वनडे, 55 स्टंप, एडम गिलक्रिस्ट, ऑस्ट्रेलिया (1996-2008)