Mahendra Singh DHoni, CHennai Superkings, RCB, AB De Villiers, Jiva Mahendra Singh Dhoni, David Warner, Sunrisers Hyderabad, Hardik Pandya

आईपीएल 2018 के लिए विभिन्न फ्रेंचाइजी ने रिटेन किए जाने वाले खिलाड़ियों के नामों का ऐलान शुक्रवार (4 जनवरी, 2017) को कर दिया है। भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी पर चेन्नई सुपर किंग्स ने एक बार फिर भरोसा किया है। फ्रेंचाइजी ने धोनी को अपने पाले में रखा है। चेन्नई ने धोनी के साथ सुरेश रैना और रविंद्र जडेजा को भी रिटेन किया है। तीनों खिलाड़ियों ने शुक्रवार को अपने-अपने कॉन्ट्रैक्ट साइन किए। इनके वीडियो सोशल मीडिया में खूब वायरल हो रहे हैं। हालांकि धोनी का वीडियो खासा सुर्खियों में बना हुआ है। दरअसल धोनी जब कॉन्ट्रैक्ट साइन कर रहे थे तब बेटी जीवा भी उनके पास खेल रहीं थीं। करीब 30 सेकंड के इस वीडियो में जीवा फ्लूड पेन से खेलती हुई नजर आ रही हैं जबकि धोनी कॉन्ट्रैक्ट साइन कर रहे हैं।

धोनी को चेन्नई फ्रेंचाइजी ने 15 करोड़, सुरेश रैना को 11 करोड़ जबकि जडेजा को सात करोड़ रुपए में रिटेन किया है। वहीं आईपीएल के सबसे महंगे खिलाड़ी की बात करें तो विराट कोहली ने इस मामले में सबको पछाड़ दिया है। रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने कोहली ने 17 करोड़ में रिटेन कर टीम में बनाए रखा है। अन्य महंगे खिलाड़ी की बात करें तो सनराइजर्स हैदराबाद ने डेविड वार्नर को 12 करोड़ में रिटेन किया है। आरसीबी ने एबी डि डिवियर्स को 11 करोड़ में रिटेन किया है। रोहित शर्मा को मुंबई इंडियंस ने 15 करोड़ में रिटेन किया है। जबकि हार्दिक पांड्या भी टीम में बने हुए हैं।

गौरतलब है कि कोलकाता नाइट राइडर्स ने सबको चौंकाते हुए चैंपियन बनने के दौरान टीम के कप्तान रहे गौतम गंभीर को बाहर का रास्ता दिखा दिया गया है। अब गौतम नीलामी के लिए उपलब्ध होंगे। हालांकि, इस बात की आशंका काफी पहले से जाहिर की जा रही थी। गंभीर ने भी यह माना था कि कोलकाता टीम में खेलने के लिए उनसे किसी ने संपर्क नहीं किया है।