पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी 9 अगस्त से बीजेपी के खिलाफ आंदोलन छेड़ने जा रहीं हैं। ममता ने 9 अगस्त से 30 अगस्त के बीच ‘बीजेपी भारत छोड़ो’ आंदोलन चलाने का ऐलान किया है। आंदोलन में कार्यकर्ता रैलियां निकाली जाएंगी।

ममता बनर्जी ने कहा कि केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि आज देश में आपातकाल से ज्यादा बुरे हालात हैं। देश में बुद्धिजीवी लोग सुरक्षित नहीं है। देश भर में फैले डर के माहौल को खत्म करने के लिए ‘बीजेपी, भारत छोड़ो आंदोलन’ का आगाज 9 अगस्त से किया जाएगा।

ममता ने बीजेपी सरकार पर निशाना साधते हुए गोरक्षा मुद्दे कहा कि गोरक्षा के नाम पर लोग गो राक्षस बन गए हैं। अब वो फैसला कर रहे हैं कि क्या खाना चाहिए और क्या पहनना चाहिए। केंद्र सरकार हर क्षेत्र में असफल रही है। नोटबंदी, जीएसटी यह सबकुछ उसकी असफलता की कहानी है। लाखों करोड़ों रुपये का घोटाला, नोटबंदी के नाम पर हुआ है।

ममता ने रैली में कहा कि हम भारत से बीजेपी को बाहर करेंगे। यह हमारी चुनौती है। केंद्र सारदा, नारदा जैसे मामलों से हमें धमकाने का प्रयास कर रहा है, लेकिन हम इससे डरे हुए नहीं हैं। हममें से कोई दोषी नहीं है। हम अपना सिर नहीं झुकाएंगे।