snake mouse

नई दिल्ली : ज़रा सोचिये आप अपने बेडरूम में आराम कर रहे हों कि तभी AC से सांप निकल आये। क्या खौफनाक मंज़र होगा। लोग तो छिपकली और कॉक्रोच से इतना डर जाते हैं तो यहाँ तो सांप है। ये वीडियो सोशल मीडिया पर बहुत वायरल हो रहा है। जिसमें ac से एक सांप निकलता है और चूहे को अपना शिकार बना लेता है।

इस वीडियो को सिंपल गर्ल के फेसबुक पेज से अपलोड किया गया है। ये वीडियो कितना अजूबा है इसका अंदाजा इसी बात से लगा सकते हैं कि 10 सेकंड के इस वीडियो को अभी तक 60 मिलिनय से अधिक लोग देख चुके हैं।