mulayam and akhilesh

बीते दिन समाजवादी पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष और वर्तमान संरक्षक मुलायम सिंह यादव ने लोहिया ट्रस्ट पर प्रेस कांफ्रेंस आयोजित की थी। इसमें उन्होंने अखिलेश को आशीर्वाद देते हुए नयी पार्टी न बनाने की बात कही थी। साथ ही उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए बड़ा ऐलान किया था।

फिर बनेंगे सपा अध्यक्ष-
समाजवादी पार्टी के संरक्षक मुलायम सिंह यादव बीते दिन लोहिया ट्रस्ट में प्रेस कांफ्रेंस कर रहे थे। बोलते हुए उन्होंने कहा कि पुत्र हैं अखिलेश तो आशीर्वाद है मगर वे कोई नयी पार्टी नहीं बनायेंगे। मुलायम ने कहा कि वे अखिलेश-शिवपाल में किसी के साथ नहीं बल्कि सिर्फ सपा के साथ हैं। पूरी प्रेस कांफ्रेंस में उनके साथ कई पुराने समाजवादी नेता मौजूद थे। मुलायम ने कहा कि अखिलेश ने हमसे कहा था कि 3 महीने के अध्यक्ष पद दो तो हमने दिया। मगर चुनाव के बाद पद वापस करने का अखिलेश ने अपना वादा नहीं निभाया है। साथ ही उन्होंने कहा कि जल्द ही यूपी की जनता उन्हने फिर से सपा अध्यक्ष पद पर देखेगी।

पूर्व सपा प्रमुख मुलायम सिंह ने कहा कि राजनीति में जैसा कहो, वैसा करना जरूरी होता है। उन्होंने कहा कि ऐसा न करो तो जनता और कार्यकर्ता उस नेता को नकार देते हैं। इसके बाद उन्होंने कहा कि हम जल्द ही फिर से स्पा अध्यक्ष बनेगे, थोड़ा धैर्य रखें। मुलायम ने कहा कि मेरे साथ मंच पर बैठे और सम्मेलन में गये सभी लोग समाजवादी हैं। उन्होंने अपने समर्थकों से कहा कि धैर्य बनाये रखें, जल्द सब कुछ ठीक हो जायेगा।