rafael nadal

पैरिस: स्पेन के राफेल नडाल ने स्विटजरलैंड के स्तान वॉवरिंका को हराकर 10वीं बार फ्रेंच ओपन का खिताब जीता। यह नडाल के करियर का 15वां ग्रैंड स्लैम है।

उन्होंने रविवार को खेले गए फाइनल में नडाल ने वॉवरिंका को 6-3, 6-2, 6-1 से हराया। अमेरिका के दिग्गज टेनिस खिलाड़ी पीट सैम्प्रास के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया है। अब वह केवल रोजर फेडरर के 18 ग्रैंड स्लैम से पीछे हैं। इसके साथ ही नडाल सबसे ज्यादा बार एक ग्रैंड स्लैम जीतने के मामले में मारगेरट कोर्ट से पीछे हैं।

ऑस्ट्रेलिया की मारगेरट कोर्ट महिला खिलाड़ी ने 1960 से 1973 के बीच 11 बार ऑस्ट्रेलियन ओपन अपने नाम किया था। यह तीसरा मौका है जब नडाल ने फ्रेंच ओपन के पूरे टूर्नामेंट में कोई सेट नहीं गंवाया है। इस पूरे टूर्नामेंट में उन्होंने केवल 35 गेम ही गंवाए।

नडाल विश्व रैंकिंग में दुसरे स्थान पर पहुंचे