pm-narendra-modi-to-visit-bahadur-shah-zafars-mausoleum

यांगून, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपनी म्यांमार यात्रा के आखिरी दिन आज बादशाह बहादुर शाह जफर की मजार पर गए। मजार पर पीएम ने फूल चढ़ाए और इत्र भी छिड़का। इससे पहले वे कालीबाड़ी मंदिर पहुंचे और पूजा भी की। साथ ही मोदी ने यांगून के श्वेदागोन पगोडा का दौरा भी किया। इसके बाद पीएम दिल्ली के लिए रवाना हो गए।

बुधवार को पीएम मोदी ने म्यांमार में रह रहे भारतीय मूल के लोगों को संबोधित करते हुए कहा था कि भले ही वह विदेश में रह रहे हों, लेकिन उनकी मदद के लिए भारत हमेशा तैयार है। साथ ही उन्होंने उनके साथ न्यू इंडिया का विजन भी साझा किया।

पीएम मोदी की म्यांमार यात्रा बेहद सफल रही। भारत और म्यांमार के बीच कुल 11 समझौते हुए. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने म्यांमार की स्टेट काउंसलर आंग सान सू की के साथ मुलाकात करने के बाद साझा प्रेस वार्ता को संबोधित किया।

पीएम ने कहा कि भारत म्यांमार की चिंता में भागीदार है। हम भारत की चुनौतियों को समझते हैं, पड़ोसी होने के नाते सुरक्षा के मोर्चे पर हमारी मुश्किलें एक जैसी ही हैं। पीएम मोदी ने कहा कि बतौर पड़ोसी और एक्ट ईस्ट पॉलिसी के संदर्भ में म्यांमार के साथ रिश्ते मजबूत करना भारत की प्राथमिकता है।