Bath video

शोहदे ने छत से पड़ोस की लड़की की छत पर चढ़कर उसका नहाते हुए वीडियो बनाते रंगे हाथ पकड़ा गया है। फिर तो उसकी जमकर मरम्‍मत हुई। इसके बाद में पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। घटना बिहार के शेखपुरा स्थित वुधौली बाजार की है।

जानकारी के मुताबिक शेखपुरा के वुधौली बाजार में रेडीमेड दुकानदार राम पड़ोस की एक लड़की की छत पर साथियों के साथ जा चढ़ा। लड़की अपने घर की छत पर बने बाथरूम में नहा रही थी। आरोपी युवक ने बाथरूम के वेटीलेटर से मोबाइल फोन द्वारा लड़की के नहाने का वीडियो बना लिया।

इसी दौरान लड़की की बहन छत पर आ पहुंची। उसने पड़ोसी राम सहित तीन युवकों को बुरी हरकत करते देख लिया। लड़की के शोर मचाने पर तीनों भाग गये।

घटना के बाद लोगों ने रेडीमेड दुकानदार को पकड़ लिया। उन्‍होंने उसे बीच सड़क पर जमकर लात-घूंसों व चप्‍पलों से पीटा, फिर उसे पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने उसका मोबाइल फोन भी जब्त कर लिया है। महिला थाना एसएचओ ने जब्त मोबाइल में वीडियो होने की बात कही है। मामले में राम के साथ उसके दो अन्य भाइयों भरत तथा शत्रुघन को भी नामजद बनाया गया है।