fourth consecutive time

भारतीय महिला हॉकी टीम खराब फॉर्म से जूझ रही है। भारतीय महिला हॉकी टीम को एक बार फिर से न्यूजीलैंड के हाथों हार का सामना करना पड़ा है। भारतीय टीम को लगातार चौथी बार न्यूजीलैंड से हार मिली है।

न्यूजीलैंड के खिलाफ पांच मैचों की सीरीज में शुक्रवार को चौथे मैच में भी भारत को हार का सामना करना पड़ा। भारतीय टीम इस मैच में एक भी गोल दागने में नाकाम रही। लिहाजा इस मैच में न्यूजीलैंड ने भारत पर 3-0 से जीत दर्ज की।

इसी के साथ न्यूजीलैंड अब 5 मैचों की श्रृंखला में 4-0 से आगे हो गई है। इस मैच से पहले भारतीय हॉकी टीम लगातार 3 मैच हारकर सीरीज भी गंवा चुकी थी।

इससे पहले बुधवार को खेले गए तीसरे मुकाबले में न्यूजीलैंड से 3-2 से हार का सामना भी करना पड़ा था।