rajkummar-rao-newton

मुंबई : एक्टर राजकुमार राव की फिल्म ‘न्यूटन’ आज रिलीज़ हो गयी है। रिलीज़ होते ही फिल्म के प्रति लोगों का क्रेज काफी देखा जा रहा है। फिल्म की कहानी इतनी बढ़िया है कि बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन ने भी फिल्म की जमकर तारीफ करते हुए इस फिल्म को उम्दा बताया है। एक्टर राजकुमार राव ने इस फिल्म में अपने बेमिसाल अदाकारी से एक्टिंग करियर में मील का पत्थर गाड़ दिया है।इससे पहले आयी फिल्म ‘बरेली की बर्फी’ में भी राजकुमार राव की एक्टिंग को दर्शकों ने काफी पसंद किया था। पर इस फिल्म में राजकुमार की एक्टिंग अब तक की सबसे बेहतरीन मानी जा रही है। फिल्म की कहानी से प्रभावित होकर फिल्म फेडरेशन ऑफ इंडिया ने भी ये घोषणा कर दी है कि ये फिल्म भारत की ओर से ऑस्कर में जायेगी।

आपको बता दें कि फिल्म की कहानी एक ऐसे सरकारी क्लर्क की कहानी दर्शाती है जिसे चुनाव ड्यूटी के दौरान माओवादियों के बेहद संवेदनशील इलाके में भेजा जाता है। जहां पर उसे विपरीत और मुश्किल भरे हालातों का सामना करते हुए अपनी ड्यूटी पूरी करनी है। इस बीच उसके सामने ऐसे दृश्य घटित होते हैं जिन्हें देखकर वो पूरी तरह से विचलित हो जाता है। अब आगे क्या होगा इसके लिए आपको फिल्म देखनी तो बनती है। पर एक बात बिलकुल सच है कि क्लर्क की भूमिका में राजकुमार राव की अदाकारी लाजवाब साबित हुई है।अमिताभ बच्चन ने फिल्म न्यूटन को देखते हुए इस फिल्म को आँख खोलने वाली फिल्म बताया है।

बिग बी के अनुसार ये फिल्म समाज की वास्तविकता को दर्शाती है।

राजकुमार राव ने भी अमिताभ बच्चन का शुक्रिया अदा करते हुए ट्वीट किया कि ”सर आपका बहुत-बहुत धन्यवाद हम सभी आपके प्यार और समर्थन के आभारी हैं। अद्भुत प्रदर्शन से हमें प्रेरणा देते रहें। चरण स्पर्श.आपको बता दें कि इससे पहले भी राजकुमार राव कई फिल्मों जैसे सिटीलाइट्स और काय पो छे में भी अपनी अदाकारी से छाप छोड़ चुके हैं।