अमेरिका पहले से ही नॉर्थ कोरिया को मिसाइल परीक्षणों के लिए चेतावनी दे चुका है। लेकिन इस चेतावनी के बावजूद उत्तर कोरिया ने एक बार फिर से बैलेस्टिक मिसाइल परीक्षण किया है। अमेरिकी सन्य अधिकारियों ने दावा किया है। हालांकि यह परीक्षण असफल होने का संदेह है।

अमेरीकी सेना के एक कमांडर डेव बेनहम ने बताया कि हमें आज उत्तर कोरिया की ओर से मिसाइल परीक्षण करने का पता चला और मिसाइल दागे जाने के फौरन बाद ही यह फट गया था। ‘यह परीक्षण भारतीय समय के अनुसार आज सुबह 2:51 पर किया गया था।

आपको बता दें कि अमेरिकी और दक्षिण कोरियाई रक्षा मंत्रालय के अधिकारियों ने बताया कि 15 अप्रैल को सिंपो में करीब रीत 9:21 बजे मिसाइल छोड़ी गई थी। जो भारतीय समय के अनुसार आज सुबह 2:51 है। लेकिन खबर यह है कि इस मिसाईल को लॉन्च करते ही इसमें विस्फोट हो गया था। इस संबंध में फिलहाल अभी तक कोई और जानकारी उपलब्ध नहीं हो पाई है।

आपको बतादें कि उत्तर कोरिया इससे पहले भी पांच परमाणु परीक्षण कर चुका है और कई मिसाइल छोड़ चुका है। उत्तर कोरिया ने इसी इलाके में इस महीने के आरंभ में चीन और अमरीका की शिखर बैठक से ठीक पहले एक बैलिस्टिक मिसाइल का परीक्षण किया था।

इस परीक्षण के बारे में दक्षिण कोरिया ने कहा है कि परीक्षण के बारे में विस्तृत जानकारी का पता लगाया जा रहा है।