Surgical Strike, Pakistan, Lieutenant General, Ranbir Singh, Jammu and Kashmir

नई दिल्लीः पाकिस्तान के खिलाफ सर्जिकल स्ट्राइक के दौरान डीजीएमओ रहे लेफ्टिनेंट जनरल रणबीर सिंह ने आज भारतीय सेना में अहम जिम्मेदारी संभाली है। जनरल रणबीर को लेफ्टिनेंट जनरल देवराज अंबु के स्थान पर नियुक्त किया गया है। उन्हें उत्तरी कमान की जिम्मेदारी सौंपी गई है। लेफ्टिनेंट रणबीर जम्मू-कश्मीर में आतंकवाद के खिलाफ कमान संभालेंगे। उल्लेखनीय है कि 2016 में पीओके में हुई सर्जिकल स्ट्राइक की जानकारी खुद जनरल रणबीर सिंह ने ही दी थी जिसके बाद यह खबर काफी सुर्खियों में रही थी। जब सर्जिकल स्ट्राइक हुआ था, उस समय लेफ्टिनेंट रणबीर डीजीएमओ के तौर पर पदभार संभाल रहे थे।

डीजीएमओ के बाद लेफ्टिनेंट जनरल रणवीर सिंह को प्रमोशन देकर स्ट्राइक 1 कोर का कमांडर बनाया गया। सेना की स्ट्राइक 1 कोर देश के तीन हमलावर बलों में से एक है जो पाकिस्तान में घुसकर हमला करने के लिए हमेशा तैयार रहती है। जालंधर में पैदा हुए रणबीर सिंह की पहली पोस्टिंग 9 डोगरा रेजीमेंट में हुई थी।