जेनिफर विंगेट

टीवी एक्ट्रेस जेनिफर विंगेट के फैंस के लिए एक अच्छी खबर है। जल्द ही सोनी के शो ‘बेहद’ की ये साइकोलवर अब एक नए शो ‘अधूरा अलविदा’ में एक बार फिर रोमांटिक किरदार प्ले करती हुई नजर आएंगी।

जी हां, जेनिफर के आने वाले शो की कुछ फोटोज उनके फैंस ने ट्विटर पर शेयर करी हैं। इन फोटोज में उनके साथ एक्टर हर्षद चोपड़ा नजर आ रहे हैं। शो कलर्स चैनल पर प्रसारित किया जाएगा।

शो की कहानी को राजेश खन्ना की हिट फिल्म ‘कटी पतंग’ से लिया गया है। जेनिफर इस शो में एक विधवा का रोल प्ले करेंगी। जेनिफर फिलहाल इस शो की शूटिंग कर रही हैं और इसी के साथ वह पहली बार एक्टर हर्षद चोपड़ा के साथ काम करती हुई नजर आएंगी। शो अक्टूबर से ऑन-एयर हो सकता है।

आपको बता दें कि जेनिफर फिलहाल सोनी के शो ‘बेहद’ में एक साइको लवर की भूमिका में नजर आ रही हैं। इस शो में उनके साथ कुशाल टंडन लीड रोल निभा रहे हैं।