streaker

लंदन: 5 मार्च को 90th ऑस्कर अवॉर्ड लॉस एंजिलिस के डॉल्बी थिएटर में आयोजन किया गया था। अब इस अॉस्कर समारोह का समापन हो गया है। ऐसे में एक पुराना वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। ये वीडियो है साल 1974 में हुए अकेडमी अवार्ड्स का हैं। वीडियो में डेविड नीवेन ऐलिजाबेथ टेलर को इंट्रोड्यूस कर रहे हैं जिनको बेस्ट फिल्म का नाम एनाउंस करना है।तभी उनके पीछे एक पतला सा न्यूड व्यक्ति स्टेज पर अंगुलियों से ‘V’ दिखाता हुआ दौड़ता है और सभी लोग जोर से हंसने लगते हैं।

बाद में पता लगा था कि इस व्यक्ति का नाम रॉबर्ट ओपल है और ये पेशे से एक्टिविस्ट और आर्टिस्ट हैं। ऑस्कर के इतिहास में वीडियो हमेशा याद किया जाता है। उस समय रॉबर्ट 33 साल के थे। स्टोज पर ऐसा करने के लिए न तो उन्हें इवेंट से निकाला गया था और न ही गिरफ्तार किया गया था। बल्कि इसके बाद रॉबर्ट ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस भी की थी। प्रेस कॉन्फ्रेंस में उन्होंने कहा था कि लोगो को पब्लिक प्लेस में न्यूड होने में शर्म नहीं आनी चाहिए। इसके साथ ही आपको बता दें कि वो गे लिबरेशन मूमेंट के दौरान भी काफी एक्टिव थे। साथ ही गे न्यूजपेपर के लिए उन्होंने पार्ट टाइम काम भी किया है।

बात करें ऑस्कर 2018 की तो ये 90वां ऑस्कर समारोह था। इस समारोह के दौरान बेस्ट फिल्म का अवॉर्ड ‘द शेप ऑफ वॉटर’ को दिया गया। वहीं बेस्ट लीड एक्ट्रेस का अवॉर्ड फ्रान्सेस मैकडॉरमैंड को मिला। उन्हें ये अवॉर्ड ‘थ्री बिलबोर्ड्स आउटसाइड इबिंग, मिसौरी’ में उनके शानदार अभिनय के लिए दिया गया। वहीं ‘डार्केस्ट आवर’ के लिए गैरी ओल्डमेन को बेस्ट लीड एक्टर का अवॉर्ड दिया गया।