comedian-bharti-singh_86e8945c-dd61-11e6-84f6-f9b2ee092ea6-768x432

पिछली रात कॉमेडियन भर्ती सिंह को अँधेरी के कोकिलाबेन अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। आपको बता दें कि पिछले कुछ महीनों से भर्ती को स्वास्थ सम्बन्धी काफी दिक्कतें थीं। और इस बार 32 वर्षीय कॉमेडियन के गाल ब्लैडर में स्टोन निकला है।

सूत्रों के मुताबिक भारती अभी भी हॉस्पिटल में भर्ती हैं जहाँ उनके मंगेतर हर्ष लिम्बचिया और परिजन उनकी देखभाल कर रहे हैं। भारती पिछले कुछ महीनों से भारती पेट में दर्द से परेशान थीं। गाल ब्लैडर में स्टोन का पता चलने के बाद उनको गाल ब्लैडर रिमूवल के लिए भर्ती कर लिया गया है

इससे पहले भी भारती सीने में शिकायत के चलते मुंबई के संजीवनी अस्पताल लायी गयीं थीं।

रिपोट्स के मुताबिक़ भारती हॉस्टिपल में एडमिट नहीं होना चाहती थीं क्यूंकि उनको नच बलिये 8 का फिनाले अटेंड करना था , लेकिन उनके पास और कोई चारा बचा नहीं।
भगवान् करे भारती जल्द स्वस्थ हों।