kohil virat

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) सीजन 10 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को अब भी अपने स्टार खिलाड़ी विराट कोहली के खेलना का इंतजार है। लेकिन जल्द ही ये इंतजार खत्म होने वाला है और कोहली मैदान पर वापसी करने वाले हैं। उन्होंने उस तारीख का एलान कर दिया है।

विराट ने जल्द ही वापसी करने के संकेत दे दिए हैं और 14 अप्रैल को आरसीबी और मुंबई इंडियंस के बीच से होने वाले मुकाबले में वापसी कर सकते हैं।
विराट ने अपने इंस्टाग्राम से पोस्ट कर इसका ऐलान किया है। उन्होंने एक वीडियो अटैच करते हुए लिखा है ‘मैदान पर आने के लिए अब और इंतजार नहीं कर सकता। लगभग वहीं 14 अप्रैल’

यानी एम.चिन्नास्वामी स्टेडियम, बेंगलुरु में मुंबई इंडियंस के खिलाफ खेल सकते हैं। अगर विराट वापसी करते हैं तो आईपीएल में आरसीबी टीम को और ज्यादा मजबूती मिलेगी।

Can’t wait to get back onto the field. Almost there now ?✌️?. 14th April ⏳

A post shared by Virat Kohli (@virat.kohli) on

आपको बता दें कि हाल ही में भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेली गई टेस्ट सीरीज में भारतीय कप्तान विराट कोहली रांची में खेले गए तीसरे टेस्ट में चोटिल हो गए थे। जिसके बाद से वो मैदान से दूर हैं. विराट को कंधे में चोट आई थी।