लीग

रोम: इटली के तुरीन शहर में स्पेनिश क्लब रियल मै मैड्रिड के खिलाफ चैंपियंस लीग का फाइनल मैच देखने के लिए इकट्ठा हुए स्थानीय क्लब युवेंटस के समर्थकों के बीच मची भगदड़ में लगभग 1000 व्यक्ति घायल हो गए। यह दुर्घटना शनिवार रात को पियाजा सान कार्लो स्क्वॉयर में अलार्म बजने के दौरान घटी। इस घटना की जानकारी समाचार चैनल बीबीसी ने इटली पुलिस के हवाले से दी। यह दुर्घटना शनिवार रात लगभग 10.15 बजे घटी।

स्थानीय मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, इस भगदड़ में 5 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। इसमें 7 साल का एक बच्चा भी शामिल है। घायल बच्चे को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उसके सिर और छाती पर गंभीर चोटें आई हैं। इस घटना के बाद सुरक्षाबलों और दमकलकर्मी तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे और स्थिति सामान्य करने की कोशिशों में जुट गए। अलार्म बजने के बाद अधिकतर प्रशंसक बाहर चले गए थे और कुछ ही चैम्पियंस लीग के फाइनल मैच के अंत तक स्टेडियम में रहे।

रिपोर्टों के मुताबिक, भूमिगत पार्किंग की सीढि़यों की रेलिंग ढहने को कुछ लोगों ने विस्फोट समझ लिया, जिसके बाद लोगों में भगदड़ मच गई। इसी दौरान कई लोग घायल हो गए।

इस मैच में रियल ने युवेंटस को 4-1 से मात देकर खिताबी जीत हासिल की।