arnia

पाकिस्तान की ओर से सीमा पर लगातार सीजफायर उल्लंघन किया जा रहा है। गुरुवार रात से जम्मू के अरनिया सेक्टर में चल रही फायरिंग शुक्रवार सुबह 5 बजे रुकी। पाक द्वारा की गई गोलाबारी में चार लोग घायल हो गए। वहीं पाकिस्तान के चरवाह गांव में भी दो महिलाओं की मौत हो गई और दो लोग घायल हो गए हैं।

पुलिस ने शुक्रवार को बताया, “अरनिया, आर.एस.पुरा और रामगढ़ सेक्टरों में पाकिस्तानी रेंजर्स द्वारा रातभर की गई गोलाबारी में चार स्थानीय नागरिक घायल हो गए।”

घाटी में अंतर्राष्ट्रीय सीमा पर पाकिस्तानी रेंजर्स द्वारा की गई गोलाबारी में चार लोग घायल हो गए। पुलिस ने इस संबंध में शुक्रवार को जानकारी दी।
अरनिया, आर.एस.पुरा और रामगढ़ सेक्टरों में पाकिस्तानी रेंजर्स द्वारा रातभर गोलाबारी की गई। जिसमें चार स्थानीय नागरिक घायल हो गए। उन्होंने बताया कि इस हमले में दो घर नष्ट हो चुके हैं। इन क्षेत्रों में सीमावर्ती गांवों के 727 लोगों को सुरक्षित स्थानों पर ले जाया गया है।

गुरुवार को पुललवामा के त्राल में आतंकवादियों ने ग्रेनेड से हमला किया। ग्रेनेड अटैक के बाद आतंकियों ने फायरिंग की। आतंकी हमले में दो नागरिकों की मौत हो गई जब कि सात सीआरपीएफ के जवान घायल हो गए हैं। यह हमला त्राल में बस स्टैंड पर पुलिस पार्टी पर हुआ।

बुधवार की रात को जम्मू-कश्मीर के बनिहाल सेक्टर में SSB की टीम पर आतंकियों ने हमला कर दिया था। जिसमें SSB का एक हेड कांस्टेबल शहीद हो गया है और एक जवान जख्मी हो गया है। जख्मी जवान को इलाज के लिए हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। यह हमला बुधवार की रात को 8 बजे बनिहाल सेक्टर में हुआ था। इस दौरान आतंकियों ने SSB की टीम पर गोलियां भी बरसाई। SSB के जवानों ने भी जवाब में फायरिंग की। सेना की यह टुकड़ी बनिहाल में रेल सुरंगों की देखभाल के लिए तैनात है।