crpf
file photo

पाकिस्तान एक दिन खामोश रहने के बाद जम्मू कश्मीर के राजौरी जिले में नियंत्रण रेखा पर एक बार फिर से संघर्षविराम का उल्लंघन करते हुए भारत की चौकियों पर गोलीबारी की, जिसमें सेना का एक जवान शहीद हो गया।

इस महीने पाकिस्तान ने 18 बार संघर्षविराम का उल्लंघन किया है, जिसमें नौ जवानों समेत 11 लोगों की मौत हो गई और 18 लोग घायल हुए हैं।

एक रक्षा प्रवक्ता ने कहा, ‘पाकिस्तान सेना ने शुक्रवार शाम करीब छह बजे सुंदरबनी सेक्टर में भारतीय सेना की चौकियों पर बिना उकसावे के गोलीबारी की। सेना ने मजबूती और प्रभावी तरीके से इसका जवाब दिया।’

उन्होंने बताया कि गोलीबारी में राइफलमैन जयद्रथ सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए और बाद में उनकी मौत हो गई। उत्तर प्रदेश के सहारपुर जिले के रहने वाले सिंह के परिवार में उनकी पत्नी हैं।