palamu

पलामू जिले के पांकी थाना क्षेत्र के अंदाग ठेकही गांव में अंधविश्वास में लोगों ने मंगलवार को क्रूरता की सारी हदें पार कर दी। महिला शांति देवी पर डायन-बिसाही का आरोप लगाकर लोगों ने पहले बुरी तरह से पीट-पीट कर उसे अधमरा कर दिया, फिर उसे जिंदा जला दिया। बताया गया है कि गांव के सुदेश्वर भुइयां का पूरा परिवार सोमवार की रात खाना खाने के बाद जमीन पर ही बिछावन लगा कर सो गया था। मंगलवार की सुबह उठने के बाद परिजनों ने देखा कि उनके दोनों बच्चों सुनील व रीता की मौत हो गई है।

बच्चों के परिजन दोनों बच्चों की मौत के लिए गांव के ही गुणी साव की पत्नी शांति देवी को जिम्मेदार ठहराने लगे। फिर क्या था शांति देवी को पकड़कर पहले बुरी तरह से उसकी पिटाई की। फिर उसके बाद उसे जिंदा जला दिया। पुलिस ने आरोपी महिला सेवंती देवी व उसकी बेटी को गिरफ्तार कर लिया है।