हड़ताल

सोमवार 31 जुलाई को पासपोर्ट कर्मियों की हड़ताल शुरू हो चुकी है, जिसके बाद पासपोर्ट कार्यालय और सेवा केन्द्रों पर हड़ताल का बड़ा असर दिखाई देना शुरू हो गया है।

सूत्रों के अनुसार, पासपोर्ट कर्मियों की यह हड़ताल अनिश्चितकालीन समय के लिए की गयी है। पासपोर्ट कर्मी विदेश मंत्रालय के खिलाफ महाहड़ताल पर गए हैं। कर्मचारी विदेश मंत्रालय की तबादला नीति से परेशान हैं। पासपोर्ट कर्मी विदेश मंत्रालय से कैडर रिव्यू की मांग कर रहे हैं।

विदेश मंत्रालय के खिलाफ पासपोर्ट कर्मियों की देशव्यापी हड़ताल अनिश्चितकालीन समय के लिए शुरू हो चुकी है। सोमवार को सूबे समेत पूरे देश में पासपोर्ट कर्मी महाहड़ताल में शामिल हुए। जिसके बाद पासपोर्ट कार्यालयों और सेवा केन्द्रों पर हड़ताल का असर दिखाई देना शुरू हुआ।

पासपोर्ट कर्मी वेतन विसंगतियों को लेकर भी बड़ा प्रदर्शन कर रहे हैं। हड़ताल के चलते देशभर में 38 पासपोर्ट केन्द्रों में तालाबंदी,89 पासपोर्ट सेवा केन्द्रों और 60 पोस्ट ऑफिस सेवा केन्द्र भी हड़ताल में शामिल हैं। पासपोर्ट कर्मी तबादला नीति और वेतन विसंगतियों को लेकर हड़ताल कर रहे हैं।