सीआरपीएफ

गुड़गांव के पालम विहार इलाके में स्थित पतंजलि स्टोर के सामने एक लड़की की हुई हत्या के केस को पुलिस ने सुलझा लिया है। गुंजन नामक इस लड़की की हत्या एक सिरफिरे लड़के ने की थी। जिसका नाम पवन है। उसने गुंजन को शादी का प्रस्ताव दिया था। उसने शादी से इंकार कर दिया, जो उसे नागवार गुजरा। पुलिस आरोपी को गिरफ्तार करके पूछताछ कर रही है।

जानकारी के अनुसार , 27 मार्च को पतंजलि स्टोर में काम करने वाली गुंजन की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। पुलिस द्वारा की गयी जाँच से यह पता चला है कि पवन काफी दिनों से गुंजन के पीछे पड़ा था। वो उससे एकतरफा प्यार करता था। 5 महीने पहले उसने गुंजन को शादी का प्रस्ताव दिया था, तो उसने उसे फटकार लगाते हुए शादी से इंकार कर दिया था।

इस पर पवन ने उसे जान से मारने की धमकी दी थी। इस बात की शिकायत पुलिस को दी गई थी, मगर कोई खास कदम नहीं उठाया गया। इससे पवन का हौसला और बढ़ गया। उसने अपने कुछ साथियो के साथ मिलकर गुंजन की गोली मारकर हत्या कर दी थी। पुलिस हिरासत में उससे पूछताछ कर उसके बाकी साथियों की तलाश की जा रही है।

मूल रूप से यूपी के अंबेडकर नगर के रहने वाली गुंजन घर की बड़ी बेटी थी। वो पढ़ाई के साथ-साथ घर चलाने में पिता का साथ देती थी। वह गुड़गांव के सेक्टर-21 स्थित पतंजलि स्टोर में बतौर सहायिका काम करती थी। गुंजन के इंकार के बाद पवन उसके घर पहुंचा और शादी का प्रस्ताव रखा। गुंजन के पिता ने भी उसे मना कर दिया था।