Shriguru Pawan, Paavan Chintan Dhara, Maa Durga. Navratri

गाज़ियाबाद, रविवार को गाज़ियाबाद के हिसाली गाँव स्थित पावन चिंतन धारा आश्रम में के सिद्ध ध्यान मंदिर में माँ दुर्गा की नई प्रतिमा का अनावरण हुआ और घट स्थापना की गयी| पुरोहित जी द्वारा मंत्रोच्चार के साथ, श्रीगुरु पवन जी ने माँ का आवाहन किया| तत्पश्चात माँ को पुष्पांजलि अर्पित की गयी|

श्रीगुरु पवन जी ने अपने संक्षिप्त उद्बोधन में माँ की शक्ति व आशीर्वाद का वर्णन करते हुए बताया कि पावन चिंतन धारा आश्रम का निर्माण का अपना अद्भुत इतिहास है| श्रीगुरुजी ने उद्बोधन में बताया कि हमें किसी भी परिस्थिति के लिए हमेशा तैयार रहना चाहिए| संघर्ष तो सभी के जीवन में आपन हैं| वास्तव में यही वह समय होता है जब व्यक्ति अपने को अच्छी तरह जांच-परख पाता है और परेशानियों से बहार आने का प्रयत्न करता है| उद्बोधन के पश्चात आश्रम में स्थित शिव क्षेत्र में शिव परिवार की प्रतिमा का अनावरण भी हुआ| आश्रम में विराजे शिव परिवार में भोले बाबा के साथ माँ पार्वती, पुत्र गणेश, पुत्र कार्तिकेय और पुत्री अशोक सुंदरी भी विराजती हैं|

Shriguru Pawan, Paavan Chintan Dhara, Maa Durga. Navratri

तत्पश्चात श्रीगुरुजी के सान्निध्य में आश्रम में स्थित यज्ञशाला में “महायज्ञ” शक्ति मन्त्र से 1008 मन्त्रों की आहुति दी गयी| उसके बाद  माँ की प्राण-प्रतिष्ठा हेतु नवरात्री अखंड जप आरंभ हुआ| यह जप दिन-रात लगातार नवमी तक चलेगा|

Shriguru Pawan, Paavan Chintan Dhara, Maa Durga. Navratri

तत्पश्चात25 मार्च को सायं 5 बजे से 26 मार्च को प्रातः 6:30 बजे तक “दुर्गा नवमी एवं राम नवमी” का भव्य उत्सव मनाया जायेगा| दशमी को प्रातः सूर्योदय के समय यज्ञ के पश्चात् व्रत का पारण होगा|