pooja chopra4

आज हम आपको एक ऐसी अभिनेत्री के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसे इस दुनिया में आने के लिए जन्म से ही संघर्ष करना पड़ा। इस एक्ट्रैस की कहानी सुन आपके आंखों में आंसू आ जाएंगे, क्योंकि उसका खुद का बाप भी नहीं आने देना चाहता था। इस अभिनेत्री का नाम है पूजा चोपड़ा।pooja chopra1

पूजा चोपड़ा फिल्म अय्यारी में नजर आने वाली है। पूजा चोपड़ा भी देश की उन हजारों लड़कियों में से एक हैं, जिन्हें उनके मां-बाप इस दुनिया में नहीं लाना चाहते हैं। एक इंटरव्यू के दौरान पूजा ने अपने जीवन की कडवी सच्चाई को सबके सामने रखा। पूजा ने अपने बारे में कुछ हिला देने वाले सच बताये हैं। पूजा ने बताया कि जब वह अपनी माँ की कोख में थी, तभी उनके पिता ने कह दिया था कि वह बेटी नहीं चाहते हैं। केवल यही नहीं जब पूजा पैदा हुई तो उन्हें देखने के लिए उनके पिता अस्पताल भी नहीं गए थे। जब वह मात्र 20 दिन की थी, तभी उनके पिता ने उनकी माँ को भी घर से बाहर निकाल दिया था।

pooja chopra2

पूजा ने बताया कि उनके पिता ने उनके माँ के सामने यह शर्त रखी थी कि या तो वह पूजा को छोड़ दें या फिर घर छोड़कर चली जाये। पूजा ने बताया कि उस समय उनकी बड़ी बहन की उम्र केवल 7 साल थी। माँ अपनी दोनों बेटियों को कोलकाता से लेकर मायके मुंबई आ गयी। माँ ने उनकी और बड़ी बहन की परवरिश बड़ी मुश्किलों के बाद की। पूजा ने अपनी माँ के बारे में कहा कि वह एक असली फाइटर हैं। उन्होंने लड़कियों को कभी कम नहीं समझने के बारे में भी बताया। पूजा ने कहा कि वह आज जो भी हैं अपनी माँ की वजह से ही हैं।pooja chopra3