Yogi Aditynath

योगी आदित्यनाथ की सरकार सत्ता में अपने 6 महीने पूरे कर चुकी है। सोमवार 18 सितम्बर को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पूर्व सरकारों में हुई गड़बड़ियों को लेकर श्वेत-पत्र जारी किया था। इसी क्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार 19 सितम्बर को अपनी सरकार के 6 महीने पूरे होने के चलते प्रेस कांफ्रेंस का आयोजन किया। योगी आदित्यनाथ ने लोक भवन में कैबिनेट मीटिंग से पहले प्रेस कांफ्रेंस को संबोधित किया।

योगी आदित्यनाथ ने कहा कि, 17 वर्षों से यूपी में अराजकता थी। हमारी सरकार जनता के प्रति जवाबदेह। यूपी में लोकतांत्रिक सरकार चल रही है। 100 दिन पूरे होने पर भी हमने लेखाजोखा दिया था। हमारी नैतिक जिम्मेदारी कि जनता को बताएं। 19 मार्च 2017 के पहले खराब स्थिति थी।

उन्होंने कहा कि, पीएम मोदी के नेतृत्व में अच्छा काम हो रहा है। आम जनमानस में विश्वास पैदा हुई। प्रचंड बहुमत के बाद कार्य पद्धति भी ऐसी होनी चाहिए। बीजेपी सरकार के बाद निवेश का माहौल बना।

कानून-व्यवस्था पर CM योगी ने कहा कि, जंगलराज से मुक्ति देना हमारी प्राथमिकता थी। 18 से 20 घंटे हमने मेहनत की। आम जन के अंतर विश्वास पैदा किया। पुलिस ने विश्वास पैदा करने के लिए काम किया। 6 महीने में एक भी दंगा नहीं हुआ। रातभर जाग कर सरकार ने काम किया।
प्रदेश को अपराध मुक्त करना हमारा काम। पुलिस विभाग खुल के काम कर रहा। 431 से अधिक पुलिस मुठभेड़ हुई। 69 अपराधियों की सम्पत्ति जब्त की गई। 35 करोड़ की सम्पत्ति भूमाफियाओं की जब्त की। निवेश के लिए अनुकूल माहौल बनाया।

किसानों को लेकर मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि, किसानों के लिए सरकार ने काफ़ी काम किया है, किसानों का विश्वास जाग्रत किया है। जातिवाद परिवारवाद की राजनीति ने यूपी को नुकसान पहुंचाया है। किसानों के लिए आलू का पहली बार समर्थन मूल्य जारी हुआ। हमने हर किसान को ट्यूबवेल कनेक्शन देने का ऐलान किया, 10 हज़ार सोलर पंप दिए गए। 5000 से ज्यादा क्रय केंद्र हमने खोले हैं। 33 लाख अपात्र राशन कार्डों को निरस्त कर पात्रों को राशन कार्ड दिया।
हम किसानों का सम्मान कर रहे हैं, जिन्होंने उनके लिए कुछ नही किया उन्हें सोचना चाहिए। अखिलेश किसान की परिभाषा मालूम करें, ट्वीट से बेहतर।उन्हें किसान के बारे में मालूम नही होगा।

रोजगार पर मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि, प्रदेश में नौकरियों में धांधली और अराजकता का माहौल था। रोजगार के लिए 6 महीने में पुलिस भर्ती प्रक्रिया बढ़ाई। युवाओं को प्रदेश में नौकरी के लिए काम किया जा रहा है। इस वर्ष 10 लाख नौजवानों को रोजगार-स्वरोजगार से जोड़ा जायेगा। 1 अक्टूबर से सचिवालयों को e ऑफिस से जोड़ा जा रहा है जो आम जन के लिए महत्वपूर्ण उपलब्धि होगी।

पिछली सरकार में राजकीय नौकरियों में भेदभाव होता रहा है। हमने इसे रोकने में लिए साक्षात्कार समाप्त किया। हम आने वाले समय में 1.5 लाख पुलिस विभाग में भर्तियां करेंगे।

6 महीनों में यूपी देश मे सबसे अधिक राजस्व वृद्धि वाला राज्य बना है। हमने 16 लाख परिवारों को मुफ्त बिजली कनेक्शन दिया। जिसमें 6 लाख गरीबी रेखा से नीचे वाले परिवार हैं।