dayna

नई दिल्ली : ब्रिटेन के प्रिंस हैरी ने अपनी गर्लफ्रेंड मेघन मार्केल के साथ लगभग एक साल तक लिव-इन में रहने के बाद आख़िरकार सगाई भी कर ही ली है। बहुत जल्द पूरी दुनिया को एक राजशाही शादी का जश्न भी देखने को मिल सकता है।harry and meghan

प्रिंस हैरी ने सगाई के मौके पर मेघन को जो अंगूठी पहनाई है वो काफी सुर्खियाँ बटोर रही है। इसकी मुख्य वजह ये है कि मेघन को पहनाने वाली अंगूठी में प्रिंसेस डायना के पर्सनल कलेक्शन के दो बेहद कीमती हीरे भी जड़े हुए हैं। बता दें कि राजकुमारी डायना का निधन साल 1997 में हुआ था।diana

बता दे 33 साल के प्रिंस हैरी 36 वर्षीय मंगेतर मेगन के साथ अगले साल की शुरुआत में ही शादी कर लेंगे। ख़बरों के अनुसार ये अब तक की सबसे शानदार शाहीशादी साबित हो सकती है। शादी के बाद मेगन और हैरी केंसिंगटन में नॉटिंघम कॉटेज पैलेस में रहेगा।

आपको बता दें कि प्रिंस हैरी से पहले भी मेगन के कई अफेयर रह चुके हैं। मेगन ने इससे पहले 10 सितम्बर 2011 को ट्रेवर ऐंग्लसन के साथ शादी की थी मगर दो साल बाद ही इनका दिल हॉकी स्टार माइकल पर आ गया था और इन्होने ट्रेवर से तलाक ले लिया था।megen markel

प्रिंस हैरी के साथ मेगन लगभग एक साल से भी ज्यादा समय से लिव-इन में रह रही थीं। मगर अब वो खुद इस रिश्ते को नए स्तर पर ले जाना चाहती हैं। मेगन मार्केल हॉलीवुड इंडस्ट्री की काबिल अभिनेत्रियों में शुमार की जाती हैं।