मुंबई : सोशल मीडिया में ट्रोल होने या करने का सिलसिला काफी पुराना हो गया है और अगर बात बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा की आती है तो ट्रोल और उनका रिश्ता बहुत गहरा है। कभी अपनी बोल्ड तस्वीरों की वजह से तो कभी अपने बेतरतीब बयानों को लेकर अक्सर ही प्रियंका सोशल मीडिया में ट्रोल का शिकार होती ही रहती हैं मगर इस बार प्रियंका चोपड़ा अपनी उम्र को लेकर ट्रोल की जा रही हैं।आपको बता दें कि दरअसल बात ये है कि पिछले दिनों ही प्रियंका चोपड़ा ने अपनी कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया में पोस्ट की और देखते ही देखते तेज़ी से फोटोज वायरल भी होने लगी। तस्वीरों में साफ़ नज़र आ रहा है कि प्रियंका ने काफी मेकअप करा रखा है। हैरत की बात ये है की इतना हार्ड मेकअप होने के बावजूद प्रियंका के चेहरे की झुर्रियां साफ़ नज़र आ रही हैं। जो इस बात की तरफ अंदेशा कर रही हैं कि अब प्रियंका के दिन बीत गए हैं और वो बॉलीवुड एक्ट्रेस से वेटरेन एक्ट्रेस बनने की राह पर चल दी हैं।

And then you can see… ❤️?#mondaymotivation

A post shared by Priyanka Chopra (@priyankachopra) on

प्रियंका की तस्वीरों पर जहां कुछ फैंस ने तस्वीरों की तारीफ़ करी तो दूसरी तरफ कुछ लोगों ने उम्र का ताना मारते हुए प्रियंका को काफी ट्रोल किया।PRIYANKA CHOPRA

किसी ने कहा ,झुर्रियां छुपाने के लिए प्रियंका ने इतना मेकअप लगा लिया है तो किसी ने कहा कि प्रियंका की उम्र हो गयी है।

प्रियंका के लिए ट्रोल होना आम बात है इससे पहले भी जब प्रियंका ने सीरिया में वॉर जोन में पीड़ित बच्चों की स्थिति बयां की थी तो एक शख्स ने उन्हें भारत के गरीब बच्चों की परिस्थिति का जायजा लेने की सलाह दे डाली थी। इस बात से झल्लाते हुए प्रियंका ने उस शख्स की काबलियत पर ही सवाल उठा दिए थे।आपको बता दें कि इस साल प्रियंका चोपड़ा की मराठी फिल्म ‘वेंटिलेटर’ भी ऑस्कर में जाने के लिए दावेदार थी पर राजकुमार राव की फिल्म ‘न्यूटन’ के नाम को सेलेक्ट करने की वजह से प्रियंका का ऑस्कर लाने का सपना भी टूट गया था।