PRIYANKA CHOPRA ,NEWTON

मुंबई : साल 2018 में बॉलीवुड की तरफ से ऑस्कर में जाने के लिए राजकुमार राव की फिल्म ‘न्यूटन‘ को चुना गया है। फिल्म को मिली सफलता से राजकुमार राव समेत पूरी टीम काफी खुश नज़र आ रही है। इंडस्ट्री में सभी लोग राजकुमार राव को बधाई देते हुए नज़र आ रहे हैं। मगर कुछ लोग ऐसे भी हैं जिन्हे इस सफलता से गहरा धक्का लगा है। जी हाँ सूत्रों के अनुसार फिल्म न्यूटन के ऑस्कर में भेजे जाने से बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा और उनकी माँ मधु चोपड़ा काफी दुखी हैं।RAJKUMKUMAR RAV NEWTON

आपको बता दें कि ऑस्कर के लिए प्रियंका चोपड़ा की मराठी फिल्म ‘वेंटीलेटर’ भी प्रबल दावेदार थी पर फिल्म फेडरेशन ने प्रियंका को नहीं राजकुमार राव की फिल्म न्यूटन को श्रेष्ठ समझा है। ख़बरों की मानें तो प्रियंका और उनकी मां मधु चोपड़ा दोनों को ही इस फिल्म से ‘वेंटिलेटर’ से काफी उम्मीदें थी पर जैसे ही उनकी फिल्म को रिजेक्ट करके न्यूटन को सेलेक्ट किया गया तो उनके अरमानों पर पानी फिर गया।PRIYANKA MADHU CHOPRAफिल्म वेंटिलेटर के निर्देशक राजेश म्हापुस्कर ने मीडिया को बताया कि इस फिल्म को लेकर प्रियंका काफी उत्साहित थी।जिस दिन ऑस्कर नॉमिनेशन के रिजल्ट का फैसला आना था उस दिन फिल्म की पूरी कास्ट समेत प्रियंका भी अपनी माँ मधु चोपड़ा के साथ बेसब्री से इंतज़ार कर रहीं थी कि उनकी फिल्म ही ऑस्कर के लिए सेलेक्ट हो जाये। मगर जैसे ही न्यूटन को ऑस्कर के लिए नामांकित किया गया प्रियंका और उनकी माँ बेहद निराश और हताश हो गयीं।VENTILETERआपको बता दें कि प्रियंका की फिल्म ‘वेंटीलेटर’ ऑस्कर्स अवॉर्ड 2018 के लिए नामित 26 फिल्मों में से एक थीं। ये फिल्म 64 वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों में तीन अवॉर्ड भी जीत चुकी है।