Rising-Pune-Supergiants-captain-Mahendra-Singh-Dhoni

पुणे के मालिक हर्ष गोयंका ने खुशी जाहिर करते हुए स्मिथ की जमकर तारीफ की लेकिन उन्होंने धोनी की काबिलियत पर भी सवाल उठाये। हर्ष गोयंका ने ट्वीट करके महेंद्र सिंह धोनी का अपमान किया।

हर्ष गोयंका ने ट्वीट द्वारा कहा, “स्मिथ साबित करता है, कि जंगल(आईपीएल) का राजा कौन है। धोनी को पूरी तरह पीछे छोड़ दिया। बतौर कप्तान एक शानदार पारी। स्मिथ को कप्तान नियुक्त करना एक अच्छा कदम था। ”

harsh goenka


गोयंका द्वारा स्मिथ के साथ धोनी के तुलना करने के बाद उन्हें ट्वीटर पर आलोचना हुई और होनी भी चाहिए। माही के फैन्स ने उनकी आलोचना के लिए हर्ष गोयंका को धोनी से माफ़ी मांगने के लिए कहा।

आपको बता दें की कि मैच के अंतिम ओवर में पुणे को 13 रनों की दरकार थी, और क्रीज पर धोनी और स्मिथ मौजूद थे, जिसके बाद स्मिथ ने लगातार 2 छक्के लगाकर मैच में जीत दर्ज की थी।