rahul

कांग्रेस के उपाध्यक्ष राहुल गांधी का नया लुक सामने आया है। इस समय राहुल गाँधी नार्वे में हैं और उन्होंने वहां पर नॉर्वे सेंट्रल बैंक के प्रमुख से मुलाकात की। इस बात की जानकारी राहुल गाँधी के ऑफिस ने ट्विटर पर ट्वीट करके दी।

राहुल गाँधी ने इस तस्वीर में काले रंग का सूट पहना है। जैसा उनके पिता और पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी पहना करते थे। वैसे तो अक्सर राहुल गाँधी को कुर्ता-पायजामा में देखा जाता है। लेकिन इस बार वो अलग ही लुक में नजर आये हैं। इस तरह बंद गले के सूट में शायद यह उनकी पहली तस्वीर है। उनके बैठने का अंदाज भी मिलता जुलता लग रहा है।

आपको बता दें कि कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी नार्वे के विदेश मंत्रालय के आमंत्रण पर कुछ दिन के लिए ओस्लो के दौरे पर गए हैं। बता दें कि कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी इस साल की अपनी आठवीं विदेश यात्रा पर अमेरिका भी जाने वाले हैं। नॉर्वे की चार-दिवसीय यात्रा से लौटने के बाद वो सितंबर में वह दो हफ्ते के लिए अमेरिका चले जाएंगे।

खबर है कि राहुल गांधी अमेरिका में सिलिकॉन वैली से बोस्टन तक पूरे मुल्क में घूमेंगे, और इस दौरान वह वॉशिंगटन डीसी स्थित कार्नेगी इंस्टीट्यूट में एक राउंड टेबल कॉन्फ्रेंस में शामिल होंगे।