Rajiv Mehrishi
Rajiv Mehrishi

केंद्रीय गृह सचिव के रूप में राजीव महर्षि को भारत के नए नियंत्रक और महालेखा परीक्षक (CAG) के रूप में नियुक्त किया गया है। राजीव महर्षि शिकांत शर्मा की जगह लेंगे। रंजन कुमार घोष को महालेखा परीक्षक का उप-नियंत्रक नियुक्त किया गया है।

राजीव महर्षि 1978 बैच के राजस्थान कैडर के आईएएस अधिकारी हैं। CAG का कार्यकाल छह वर्ष या 65 वर्ष के होने तक होता है। CAG की रिपोर्टों को संसद एवं राज्यों के विधानमंडलों के समक्ष रखा जाता है। संवैधानिक पदाधिकारी महालेखा परीक्षक की मुख्य जिम्मेदारी केंद्र सरकार और राज्य सरकारों के खातों का ऑडिट करने की होती है।

पूर्व आईएएस अधिकारी सुनील अरोड़ा को नया चुनाव आयुक्त नियुक्त किया गया। अचल कुमार जोती मौजूदा मुख्य चुनाव आयुक्त हैं जबकि ओम प्रकाश रावत चुनाव आयुक्त हैं। कानून मंत्रालय की ओर से जारी अधिसूचना में बताया गया कि 61 साल के अरोड़ा की नियुक्ति उस दिन से प्रभावी होगी जिस दिन वह पदभार संभालेंगे।

वरिष्ठ आईएएस अधिकारी राजीव गौबा ने केंद्रीय गृह सचिव का कार्यभार संभाला है। राजीव का दो साल का निश्चित कार्यकाल होगा। 1982 बैच के झारखंड कैडर के 58 वर्षीय गौबा को करीब दो महीने पहले गृह सचिव नियुक्त किया गया था।