illicit relation

गुरमीत राम रहीम के मुंहबोले दामाद विश्वास गुप्ता ने बड़ा खुलासा किया है। विश्वास गुप्ता का कहना है कि गुरमीत के अपनी मुंहबोली बेटी हनीप्रीत से अवैध संबंध थे।

मेल टुडे अखबार से बातचीत में विश्वास ने बताया कि, ‘मैं बाबाजी के प्राइवेट गुफा में रह रहा था। मेरी वाइफ उनके साथ थी। वह दोनों बिस्तर में आपत्तिजनक हालत में थे। बाबा ने मुझे मुंह खोलने पर जान से मारने की धमकी दी थी।

राम रहीम से नजदीकियां बढ़ने के बाद 2009 में हनीप्रीत ने अपने ससुरालवालों के खिलाफ दहेज का केस दायर किया था। विश्वास गुप्ता की माने तो राम रहीम ने गलत मंशा से हनीप्रीत को गोद लिया है।

विश्वास के मुताबिक हनीप्रीत सुंदर है। राम रहीम उसका शारीरिक शोषण करता है। हनीप्रीत और मैं हर वक्त बाबा के साथ रहते थे, लेकिन बाबा उसे हनीप्रीत के साथ सोने नहीं देता है।

बता दें कि राम रहीम की मां नसीब कौर ने डेरा सच्चा सौदा की आपात बैठक बुलाकर राम रहीम के बेटे को 33 वर्षीय जसमीत सिंह को डेरा सच्चा सौदा का अगला प्रमुख बनाया गया है।

20 साल की सजा और 15-15 लाख जुर्माना
रेप को दो मामलों में उनको 10-10 साल की जेल की सजा मिली है। सिर्फ यही नहीं इसके साथ ही 15-15 लाख रुपये का जुर्माना भी लगाया गया है। जो पीड़िता को दिया जाएगा।

रोते हुए मांगी माफ़ी
जब जज ने राम रहीम को सज़ा सुनाई तो उसके हाथ-पैर कांपने लगे और उसकी आँखों में आंसू आ गए। वो लगातार जज से माफ़ी की गुहार करने लगा। फिर गुरमीत अदालत में ज़मीन पर बैठ गया और बोला कि वो यहीं रहेगा , कहीं नहीं जाएगा।

जज ने दोनों पक्षों को बहस के लिए 10-10 मिनट का समय दिया था। अभियोजन पक्ष ने राम रहीम के लिए उम्रकैद की मांग की थी। तो वहीं बचाव पक्ष ने कहा कि राम रहीम समाज सेवी हैं। उन्होंने कई भलाई के काम किए हैं। इसका संज्ञान लेते हुए सजा में नरमी बरती जानी चाहिए।

40 रुपये रोज का मिलेगा मेहनताना
राम रहीम को सजा मिलने के बाद वह पूरी रात जेल के बैरक में जागते हुए इधर से उधर घूमता रहा। गुरमीत ने खाने में सिर्फ आधी रोटी ही खाई। जबकि राम रहीम को खाने में 4 रोटी और सब्जी दी गई थी।

अब राम रहीम को माली के अलावा फैक्ट्री में भी काम करना होगा। इसके लिए उसे 40 रुपये रोज का मेहनताना दिया जाएगा। राम रहीम को जेल प्रशासन ने कैदी नंबर 8647 दिया है।