दुल्हन

यूपी में महिलाओं के अपराध थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। ताजा मामला हरदोई जिले से आया है जहाँ पर एक महिला ने युवक पर जबरन दुष्कर्म के बाद नाक काटने का आरोप लगाया है।

नाक कटने से महिला चीखने चिल्लाने लगी। चीखने की आवाज सुनकर ग्रामीण दौड़े तब तक आरोपी मौके से फरार हो गया। ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल महिला को अस्पताल में भर्ती कराया है।

पुलिस के मुताबिक, पीड़िता की तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाड़ केस दर्ज कर मामले की पड़ताल की जा रही है। जानकारी के मुताबिक, बेनीगंज थाना क्षेत्र के एक गांव में रहने वाली 32 वर्षीय रामदेवी (नाम काल्पनिक) ने गांव में ही रहने वाले रामनरेश नाम के व्यक्ति पर जबरन बलात्कार करने के दौरान नाक काटने का आरोप लगाया है।

पीड़िता का आरोप है कि वह शनिवार सुबह तड़के शौच के लिए गांव के बाहर गई थी। तभी गांव के बाहर खेत में मौजूद आरोपी ने उसे दबोच लिया और दुष्कर्म किया। विरोध करने पर आरोपी ने उसकी नाक काट ली।