farhan akhtar

फरहान अख्तर और अधुना भबानी 16 सालों तक साथ रहने के बाद अब अलग हो गए हैं। मशहूर एक्टर फरहान अख्तर और उनकी पत्नी के बीच कुछ महीनो से कुछ ठीक नहीं चल रहा था। पिछले साल दोनों ने बांद्रा कोर्ट में डाइवोर्स के लिए अप्लाई किया था। कल इस कोर्ट ने इन दोनों को अलग-अलग रहने की मंज़ूरी दे दी है।

इनके दोनों बच्चे वैसे तो अपनी माँ अधुना के साथ ही रहेंगे लेकिन फरहान जब चाहे उनसे मिल सकते हैं। उन्होंने ये भी निर्णय लिया है कि तलाक का असर इनके बच्चों पर नहीं पड़ेगा।

फरहान अख्तर के वकील फ़ज़ा श्रॉफ गर्ग ने एक अख़बार को बताते हुए कहा कि डाइवोर्स दोनों की आपसी सहमति से हुआ है और बांद्रा कोर्ट ने इसकी सहमति भी दे दी है। पिछले साल ही फरहान ने अपने डाइवोर्स के बारे में सबको बता दिया था।

सूत्रों कि मानें तो तलाक की वजह फरहान की श्रद्धा कपूर के साथ नज़दीकियां हैं। फिल्म ‘रॉक ऑन 2’ में ही इन दोनों की नज़दीकियां बढ़ गयी थीं।

farhan akhtar

सिर्फ इतना ही नहीं फरहान अदित‍ि राव हैदरी के साथ भी काफी चर्चा में रहे थे।

farhan akhtar

और तो और अधुना भबानी भी एक्टर डीनो मोरिया के भाई निकोलो को डेट कर रही थीं। ऐसा कहा जा रहा है कि निकोलो मुंबई में एक रेस्ट्रॉन्ट चलाते हैं।

फरहान अख्तर अपनी पहली फिल्म ‘दिल चाहता है’ की शूटिंग के दौरान अधुना से मिले थे जो उस फिल्म में बतौर हेयर स्टाइलिस्ट काम कर रही थीं। और इसके बाद दोनों ने वर्ष 2000 में शादी कर ली थी।

अधुना फरहान से 6 साल बड़ी हैं और इनकी जोड़ी बॉलीवुड में बहुत पॉपुलर थी। लेकिन अब ये दोनों कभी पति-पत्नी के रूप में नहीं नज़र आएँगे।