हरमन बावेजा याद हैं आपको? एक एक्टर जिसे लो ऋतिक रौशन के जैसा दिखने के लिए याद करते थे। अब हरमन बॉलीवुड में कहीं नहीं दिखते।

harman-baweja

हमने हरमन की रीसेंट फोटोज़ देखीं। वे एकदम बदल गए हैं। आप भी देखेंगे तो उनको पहचान नहीं पाएंगे।

हरमन ने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत 2008 में रिलीज़ फिल्म ‘लव स्टोरी 2050 से की थी। जिसमें उनकी को-स्टार थी प्रियंका चोपड़ा। फॉर दोनों ने एक और फिल्म ‘वॉट्स योर राशि’ में साथ काम किया। दोनों के बीच प्यार परवान चढ़ा। लेकिन ये रिलेशनशिप ज़्यादा नहीं चली और दोनों ने अलग कर लिए।

harman-baweja

हरमन बवेजा ने बिपाशा बासु को भी डेट किया लेकिन बिप्स ने 2014 में कन्फर्म कर दिया कि दोनों का ब्रेक-अप हो गया है।

harman-baweja

हरमन ने फिल्म ‘ढिश्कियाऊं’ से कमबैक किया। इस फिल्म में उनके को-स्टार थे सनी देओल और को-प्रोडूसर थी शिल्पा शेट्टी। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर चरों खाने चित्त हो गयी।

हाल ही में हरमन की मुंबई में एक रेस्टोरेंट के बाहर क्लिक की गयी फोटोज़ इंटरनेट पर बहुत वायरल हो रही हैं। पहली नज़र में तो आप हरमन को पहचान ही नहीं पाएंगे।

harman-baweja

तस्वीरों में 36 वर्षीय अभिनेता काफी बदले हुए लग रहे हैं। उन्होंने वेट गेन कर लिया है और उनकी खिचड़ी दाढ़ी उनकी उम्र कुछ ज़्यादा ही बता रही है।

harman-baweja

हरमन ने 5 फिल्मों में काम किया है। ये फिल्में बॉक्स ऑफिस पर कुछ ख़ास कमाल नहीं दिखा पायीं थीं।

harman-baweja

इतनी फ्लॉप फिल्मों के बाद खबर थी कि उनके पिता हैरी बवेजा उनको बॉलीवुड में रीलॉन्च करेंगे लेकिन इस बारे में अभी तक कोई सूचना नहीं मिली है।