Mulayam Shivpal

समाजवादी पार्टी का राष्ट्रीय अधिवेशन 5 अक्टूबर को आगरा में होने जा रहा है। इस अधिवेशन में मुलायम-शिवपाल के आने पर सभी की नजरें इसी पर टिकी हुई है। आज सपा नेता शिवपाल यादव सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव से मिलने पहुँचे थे जिसके बाद एक बड़ा खुलासा हो गया है।

शिवपाल यादव पर हुआ बड़ा खुलासा-
अखिलेश ने विशेष अधिवेशन में मुलायम से राष्ट्रीय अध्यक्ष का पद ले लिया था। साथ ही शिवपाल यादव को सपा के प्रदेश अध्यक्ष पद से बर्खास्त कर दिया था। इसके बाद से सपा में अखिलेश और मुलायम-शिवपाल दो गुट बन गए थे। मगर अब समाजवादी पार्टी में सुलह होती हुई दिखाई दे रही है। मुलायम सिंह यादव से आशीर्वाद मिलने के बाद अखिलेश उनसे मिलने पहुंचे थे। इस दौरान अखिलेश ने मुलायम को राष्ट्रीय अधिवेशन में आने का निमंत्रण दिया था।

खबर यह है कि इस निमंत्रण को मुलायम सिंह यादव ने स्वीकार कर लिया था। अब चर्चाएँ जोरों पर है कि चाचा-भतीजे में फिर से सुलह हो सकती है। साथ ही सभी को शिवपाल यादव के राष्ट्रीय अधिवेशन में जाने का इंतजार है।

अब शिवपाल के राष्ट्रीय अधिवेशन में जाने पर एक बड़ा खुलासा हो चुका है। आज लखनऊ में शिवपाल यादव सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव से मिलने पहुँचे थे। इस दौरान उन्होंने मुलायम से राष्ट्रीय अधिवेशन में जाने को कहा। सूत्रों से खबर है कि शिवपाल यादव ने इस अधिवेशन में न जाने का फैसला किया है। मगर वे चाहते हैं कि मुलायम सिंह यादव इस अधिवेशन में जरूर जाएँ। उन्होंने कहा कि लोहिया ट्रस्ट के नए सदस्यों के नाम पर दोबारा विचार किया जाए। ऐसे में अखिलेश के विरोधी माने जाने वाले सदस्यों की ट्रस्ट से छुट्टी हो सकती है। चाचा-भतीजे में सुलाह की खबरें इन दिनों तेजी से सियासी गलियारों में छाई हुई हैं।