ऋषि कपूर

बॉलीवुड के सुपरस्टार विनोद खन्ना को अंतिम विदाई देने के लिए मुम्बई के वर्ली में विनोद खन्ना के लिए आखिरी प्रार्थना सभा रखी गई थी। इस मौके पर पूरा बॉलीवुड वहां पहुंचा। लेकिन अभिनेता ऋषि कपूर वहां इस मौके पर गायब दिखे।

ये खबर इसलिए इतना फ़ैल रही है क्यूंकि ये वही ऋषि कपूर हैं जिन्होने विनोद खन्ना के अंतिम संस्कार के दिन ट्वीट कर दुख जताया था कि किस तरह बॉलीवुड के स्टार्स विनोद खन्ना को अंतिम विदाई देंने नही पहुंचे।

विनोद खन्ना के प्रार्थना सभा में अमिताभ बच्चन, अभिषेक बच्चन, ऐश्वर्या राय, शाहरुख खान, आमिर खान के अलावा बॉलीवुड का हर छोटा-बड़ा कलाकार वहां पहुंचा, लेकिन इस मौके से खुद ऋषि कपूर वहन पर गायब रहे।

विनोद खन्ना के प्रार्थना सभा में ना तो ऋषि और ना ही उनके परिवार का कोई सदस्य यहां नजर आया। इस मौके पर राजीव कपूर नजर आए। साथ ही विनोद खन्ना के करीबी और बॉलीवुड के दबंग खान सलमान खान भी यहां नही आएं। हालांकि ऋषि ने अपनी उपस्थिति विनोद खन्ना के अंतिम संस्कार के दिन दर्ज कराई थी।

आपको बता दें कि विनोद खन्ना के पार्थिव शरीर को उनके छोटे बेटे साक्षी खन्ना ने अपने दिवंगत पिता को मुखाग्नि दी थी।