rishi-kapoor

मुंबई : बॉलीवुड अभिनेता ऋषि कपूर अपने अड़ियल स्वाभाव और बेलगाम जुबान के लिए मशहूर हैं। सोशल मीडिया पर भी अक्सर इनके फिजूल के गुस्से का शिकार कई लोगों को होना पड़ जाता है। पर इस बार ऋषि कपूर ने बेशर्मी और बदजुबानी की हर हद पार कर दी है। ऋषि कपूर ने एक महिला को सोशल मीडिया पर बेहद गन्दी गाली देते हुए शर्मिंदा किया है।आपको बता दें कि शिवानी छननन नाम की एक लेखिका जो अक्सर ही दलितों के अधिकारों के लिए कई आर्टिकल्स लिखती रहती हैं उन्होंने अभी हाल ही में सोशल मीडिया में रणबीर कपूर की फिल्म बेशरम का एक पोस्टर ज़ारी किया है जिसमे रणबीर कपूर,नीतू कपूर और ऋषि कपूर पर फनी कमेंट करते हुए ट्वीट भी किया गया है। सोशल मीडिया में वायरल हुए इस ट्वीट को लोग काफी पसंद कर रहे हैं।

पर जब ऋषि कपूर ने सोशल मीडिया में अपना मजाक उड़ता देखा तो अपना आपा खोकर ट्वीट करने वाली राइटर शिवानी को बेहद गन्दी गाली देते कुतिया कहते हुए मैसेज कर डाला।

ऋषि कपूर के इस मैसेज से सोशल मीडिया में भूचाल आ गया है। हज़ारों-लाखों लोगों ने ऋषि कपूर को ब्लॉक कर दिया है और बाकी लोगों से भी #BlockBesharamRishi के ज़रिये ब्लॉक करने की मांग कर रहे हैं।

एक तरफ जहां कुछ लोग सोशल मीडिया में ऋषि कपूर के खिलाफ आक्रोश व्यक्त कर रहे हैं तो दूसरी तरफ कुछ लोगों ने तो शिवानी को ऋषि कपूर के खिलाफ FIR करने की सलाह दी है। ऋषि कपूर की इस हरकत के बाद जिस तरह से लोगों में गुस्सा है वो साफ़ ज़ाहिर करता है कि ऋषि कपूर को जल्द ही जेल के दर्शन हो जाएंगे।

सोशल मीडिया में लोग अपनी प्रतिक्रिया भी व्यक्त कर रहे हैं। लोगों के इन ट्वीट्स से अंदाजा लगाया जा सकता है कि ऋषि कपूर की बदतमीजी का पानी अब सर के ऊपर चला गया है।

आपको बता दें कि ऐसा पहली बार नहीं हुआ है कि ऋषि कपूर ने अपशब्दों का प्रयोग किया हो। अभी हाल ही में ऋषि कपूर ने बॉलीवुड के दो बड़े डायरेक्टर्स (अनुराग बासु-अनुराग कश्यप) को एक टीवी शो के दौरान ही ‘बंदर’ कह डाला है।