akhilesh_

यूपी विधानसभा चुनावों में करारी हार के बाद समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव ने डैमेज कंट्रोल की कवायद शुरु कर दी है। पार्टी ने खोई हुई सियासी जमीन दोबारा हासिल करने की कवायद शुरू करते हुए सदस्यता अभियान की शुरुआत की है। ये सदस्यता अभियान 2 महीने तक चलेगा।

अखिलेश ने कहा कि हमने हार की समीक्षा की और सभी से बात भी करी गयी और निष्कर्ष ये है कि जनता को धोखा देकर सरकार बनाई गई है। धर्म और जाति के आधार पर बात कर सरकार बनाई गई।

वहीं मायावती के साथ महागठबंधन के सवाल पर अखिलेश ने कहा कि झूठ के खिलाफ राजनीति का रास्ता खुलना चाहिए। कोई गठबंधन हो तो हम उसके लिए तैयार हैं। मेरे पास समय काफी है, हम देश के सभी नेताओं से मिलेगे। आने वाले समय में देश में जो भी गठबंधन बनेगा, सपा उसमें अहम भूमिका निभाएगी।

अखिलेश ने भी EVM मशीन पर सवाल उठाते हुए कहा कि चुनाव आयोग ये बताए कि मशीन कैसे खराब होती है। मशीन कभी भी धोखा दे सकती है हमें EVM पर भरोसा नहीं है EVM में स सॉफ्टवेयर कौन डालता है, हमें नहीं मालूम। हम चाहते हैं कि वोट बैलेट से हो, समाजवादी पार्टी का यही मानना ।

पूर्व सीएम ने कहा कि अभी नई सरकार सपा की नीतियों पर चल रही है। हमारी सरकार में कानून-व्यवस्था ज्यादा बेहतर थी। समाजवादी पेंशन रोक दी गई, लेकिन ऐसा नहीं होना चाहिए था। जो लैपटॉप हमने दिया है, उसमें हमारी और नेताजी की फोटो निकलती है। उसे हटाकर दिखाएं।”

बाकी पार्टियों की तर्ज पर अब समाजवादी पार्टी भी अपने सदस्यों की संख्या बढ़ाने के लिए हाइटेक तरीके अपना रही है। अब ऑनलाइन या मिस्ड कॉल देकर भी सदस्य बना जा सकता है। इसके लिए पार्टी टोल फ्री नंबर 78599-99999 जारी करेगी। ऑनलाइन सदस्य www.samajwadiparty.in/join पर जाकर बना जा सकता है।