sridevi

बॉलीवुड मशहूर अदाकारा श्रीदेवी के निधन पर देशभर में शोक की लहर दौड़ गई है। किसी की यकीन नहीं हो रहा कि 54 साल की श्रीदेवी अब उनके बीच नहीं रही है। अभिनेत्री का तकरीबन रात 11:00-11:30 बजे के बीच दुबई में दिल का दौरा पड़ने से निधन हुआ। श्रीदेवी का दुबई में निधन से पहले का आखिरी वीडियो सामने आया है। तेलुगू सिनेमा के अभिनेता, डायरेक्टर और फिल्म आलोचक महेश काठी ने अपने ट्विट अकाऊंट पर यह वीडिया शेयर किया है।

वीडियो में श्रीदेवी दुबई में मोहित मारवाह की शादी में दिख रही हैं। मोहित बॉनी, अनिल और संजय कपूर के भांजे हैं। इस शादी में श्रीदेवी भी शामिल हुई थीं। उनके साथ बेटी खुशी, अनिल कपूर भी मौजूद थे। महेश के वीडियो शेयर करने के बाद श्रीदेवी के प्रशंसक इस वीडियो का रिट्वीट कर रहे हैं। इस आखिरी वीडियो को देखकर नहीं लग रहा कि श्रीदेवी अकस्मात ही दुनिया को अलविदा कह देंगी। वीडियो में उनके चेहरे पर चार्म काफी झलक रहा है।