भारतीय टीम के पूर्व धाकड़ बल्लेबाज वीरेंदर सहवाग ने 2019 वर्ल्ड कप के लिए पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के लिए बड़ी बात बोल दी है। वीरेंद्र सहवाग ने एक इंटरव्यू में कहा, ‘मुझे नहीं लगता कि कोई भी खिलाड़ी फिलहाल धोनी की जगह ले सकता है। ऋषभ पंत अच्छे हैं, लेकिन उन्हें धोनी की जगह लेने के लिए अभी और समय चाहिए। हमें धोनी के विकल्प के बारे में 2019 के बाद ही सोचना चाहिए। तब तक पंत को अनुभव लेना चाहिए’

सहवाग ने कहा, ‘धोनी रन बना रहे हैं या नहीं हमें यह चिंता नहीं करनी चाहिए। हमें सिर्फ यह प्रार्थना करनी चाहिए की धोनी 2019 वर्ल्ड कप तक फिट रहें। धोनी का करियर ‘जीवन चक्र’ को दर्शाता है, जिंदगी की तरह खेल की खूबसूरती यही है कि समय हमेशा एक ऐसा नहीं होता। आपको उस से जूझना होता है। कभी ऐसा समय होता है जब आप ढेरों रन बनाते हैं और कभी ऐसा समय आता है जब आप रन बनाने के लिए तरस जाते है।’

उन्होंने कहा, ‘मध्यक्रम में इन दिनों में किसी एक खिलाड़ी को एक जगह मिलनी चाहिए, दूसरे स्थान पर केदार जाधव और मनीष पांडे को रोटेट किया जाना चाहिए।’

बता दें कि श्रीलंका के खिलाफ तीसरे वनडे मैच में पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह ने अपने नाम एक रिकॉर्ड किया है। धोनी ने श्रीलंका के खिलाफ पिछले 2 मैचों में शानदार बल्लेबाजी की है।

रविवार को खेले गए तीसरे वनडे में धोनी ने नाबाद 67 रनों की पारी खेली। इसी के साथ धोनी अब वनडे क्रिकेट में सफल लक्ष्य का पीछा करते हुए सबसे अधिक बार नाबाद रहने वाले बल्लेबाज बन गए हैं।

इनके नाम हैं रिकॉर्ड –
महेंद्र सिंह धोनी – 40 बार

जोंटी रोड्स – 33 बार

इंजमाम उल हक़ – 32 बार

रिकी पोंटिंग – 31 बार