बॉलीवुड की मश​हूर अदाकारा शाबना आजमी ने सुहाना खान शाहरुख खान की बेटी की एक्टिंग की तारीफ की है। शबाना ने ट्वीट कर लिखा शाहरुख मेरे शब्दों को याद रखो सुहाना एक बेहतरीन एक्टर बन सकती है। शाबना आजमी ने कहा मैने उसकी एक्टिंग का शॉर्ट वीडियो क्लिप देखा जो वाकई बेहतरीन था। शाबाना आजमी का यह ट्वीट देखने के बाद शाहरुख ने उन्हें शुक्रिया कहा और लिखा, अगर आप ऐसा कह रही हैं तो यह सुहाना को काफी बढ़ावा देगा।

अभी यह साफ नहीं हो पाया है कि शाबना आजमी सुहाना के कौन से वीडियो की बात कर रही हैं। सुहाना का कुछ दिनों पहले एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था इसमें वह अपने स्कूल प्ले के दौरान सिन्ड्रेला बनी थीं। शाहरुख की बेटी सुहाना खान ने भले ही अभी बॉलीवुड में एंट्री ना ली हो। सुहाना खान सोशल मीडिया की वजह से वह पहले ही एक स्टार बन चुकी हैं। सुहाना की तस्वीरों और उनके अलग-अलग लुक्स पर मीडिया की नजर बनी रहती है।

22 मई को सुहाना ने अपना 17वें बर्थडे मनाया। संजय कपूर की पत्नी महीप कपूर ने इस बर्थडे पर सबसे खास रही एक तस्वीर को शेयर किया। दरअसल एक पुरानी तस्वीर को महीप ने शेयर की थी। एक बच्ची के साथ इस तस्वीर में छोटी सी सुहाना कुर्सी पर बैठी नजर आ रही है। यह बच्ची संजय कपूर और महीप कपूर की बेटी शनाया कपूर है।

Omg she is so Beautiful And her voice is so cute, and her acting ???

A post shared by Suhana Khan FC (@suhana.khan) on

उनके सबसे छोटे भाई अबराम की हेयर स्टाइल सुहाना की ये तस्वीर देखकर साफ है कि किसकी तरह है। लंबे बालों में खूबसूरत दिखने वाला अबराम का ये स्टाइल उनकी बहन सुहाना की तरह है। कई सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर सबसे ज्यादा फॉलो की जाने वाली स्टार किड शाहरुख की 17 साल की बेटी सुहाना खान हैं। सुहाना कई बार अपनी स्टनिंग फोटोज की वजह से इंटरनेट पर छाई रहती हैं।