चोटी

उत्तर प्रदेश में चोटी काटने की रहस्यमय घटनाओं के दिन पर दिन बढऩे के साथ ही आज तड़के शाहजहांपुर में चोटी काटने वाला एक पक्षी लोगों की पकड़ में आ गया। भीड़ की पिटाई से उसकी मौत हो गई, पक्षी की आकृति चमगादड़ जैसी बताई जा रही है।

शाहजहाँपुर अल्हागंज थाना इलाके के मुहल्ला बगिया निवासी पूजा पत्नी रामसागर बीती देर रात चोटी कटने पर बेहोश हो गई। परिवार के लोगों का दावा है कि चमगादड़ जैसे दिखने वाले पक्षी ने चोटी काटी है।

हांलाकि ऐसा करते उसे किसी ने देखा नहीं। पूजा के ससुर श्रीकृष्ण ने उस पक्षी पर डंडों से प्रहार कर उसको बांध लिया। पिटाई से पक्षी की मौत हो गई है। आज तड़के से ही वहां पर पक्षी को देखने के लिए भीड़ लग गयी।