rhea5

मुंबई: बॉलीवुड एक्टर अनिल कपूर की बेटी सोनम कपूर अपनी लुक को लेकर हमेशा सुर्खियों में रहती हैं। लोग उनकी तस्वीरों को काफी पसंद करते हैं लेकिन आज हम आपको अनिल कपूर की बड़ी बेटी रिया के बारे में बताएंगे जिसके बारे में कम लोग जानते हैं।rhea6वैसे आपको बता दें कि सोनम कपूर की आगामी फिल्म, वीर दी वेडिंग की को-प्रोड्यूसर है। रिया भी सोनम की तरह ही फैशनेबल हैं। रिया लाइलाइट से काफी दूर रहती हैं लेकिन सोनम अपने साथ रिया की तस्वीरें सोशल साइट पर फैंस के साथ शेयर करती रहती हैं।rhea4रिया एक स्टाइलिस्ट हैं और वह अपने पिता और बहन को आइशा व प्लेयर जैसी फिल्मों में स्टाइलिस लुक देने के लिए जानी जाती हैं। कपूर बहनों ने कपड़े की एक बेहद स्टाइलिश और क्लासिक ब्रांड बनाया है। अनिल कपूर की दोनों बेटियां एक ऐसा ब्रांड लाने का प्लान कर रही हैं जिसके कपड़े सभी पहन सकें।rhea3एक तरफ तो अनिक कपूर के सभी बच्चे हमेशा लाइमलाइट में रहते हैं तो वहीं अनिल कपूर की बड़ी बेटी रिया कपूर कैमरे से हमेशा खूद को दूर ही रखती हैं। भाग मिल्खा भाग और रांझड़ा की सफलता के बाद सोनम अपनी बहन के साथ इस प्रोजेक्ट (लाइन ऑफ क्लाथिंग) के लिए काम करने वाली हैं।rhea2सोनम को आज पूरे बॉलीवुड में उनकी स्टाइल के लिए जाना जाता है जो कि उनकी फिल्म आइशा में भी देखी जा सकती है। लेकिन, ये बात बहुत कम लोग जानते हैं कि इस फिल्म में सोनम की स्टाइल को रिया ने ही बनाया था।rhea1

स्टाइलिस्ट होने के अलावा, रिया कपूर ने भी वेक अप सिड में काम किया है। इस फिल्म में वो रणबीर कपूर और कोंकणा सेन शर्मा जैसे एक्टर के साथ सहायक निर्देशक के रूप में काम किया है।बता दें कि एक तरफ जहां अनिल कपूर, अर्जुन कपूर और सोनम कपूर हमेशा ही लाइमलाइट में रहते हैं, तो वहीं अनिल कपूर की बड़ी बेटी रिया कपूर लोगों की नज़रो से हमेशा बची रहती हैं। ये बात तो हम सभी जानते हैं कि पूरी कपूर फैमिली बॉलीवुड में रोज कैमरे के सामने आती रहती हैं।rhea7कपूर खानदान में अनिल कपूर की बड़ी बेटी रिया कपूर ही हैं जो ग्लैमर की दुनिया से दूर अपने काम में बिजी रहती हैं। 5 मार्च को रिया कपूर ने अपना 30वां बर्थडे सेलिब्रेट किया है।रिया का जन्म 5 मार्च, 1987 को मुंबई में हुआ था और वो अनिल कपूर की बड़ी बेटी हैं। रिया सोनम कपूर और हर्षवर्धन कपूर से बड़ी हैं।