sonam-leaves-for-london-with-husband-anand-ahuja

मुंबई: बॉलीवुड स्टारर मूवी ‘वीरे दी वेडिंग’ 1 जून को रिलीज़ हो चुकी है। कुछ लोग इसे काफी पसंद कर रहे हैं तो कुछ इसे नाॅर्मल फिल्म बता रहे है। फिल्म ने पहले दिन में 10 करोड़ 70 लाख की कमाई करके सबको हैरान कर दिया है।sonam-leaves-for-london-with-husband-anand-ahujaवहीं फिल्म के रिलीज होते ही सोनम पति आनंद आहूजा के साथ लंदन रवाना हो गई हैं। हाल ही में सोनम को पत‍ि आनंद के साथ मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया। सोनम ने ऑफ वाइट लॉन्ग कुर्ता पहना था। एयरपोर्ट पर दोनों एक दूसरे का हाथ थामें हुए काफी सुदंर लग रहे थे। 9 जून को वह 33 साल की हो जाएंगी।sonam-leaves-for-london-with-husband-anand-ahujaबताया जा रहा है कि यही पर वह अपना जन्मदिन भी सेलिब्रेट करेंगी। हाल ही में सोनम ने अपनी बर्थडे की प्लानिंग अपने फैंस के साथ शेयर की हैं।sonam-leaves-for-london-with-husband-anand-ahujaसोनम ने बताया कि वह लंदन में अपने नए घर में बर्थडे सेलिब्रेट करेंगी। इस जश्न में उनकी बहन रिया कपूर और बेस्ट फ्रेंड्स- शहला खान और संयुक्ता नायर भी मौजूद होंगी। उन्होंने कहा कि वह स्वरा भास्कर को भी अपने साथ ले जाना चाहती थीं, मगर कुछ कारणों से वह नहीं आ पाएंगी।sonam-leaves-for-london-with-husband-anand-ahujaएक इंटरव्यू के दौरान सोनम ने कहा कि लंदन में हमने तीन बेडरूम का फ्लैट लिया है। बर्थ डे पर दोस्तों के साथ लंच करने का प्लान है। सिर्फ बर्थ डे की वजह से ही नहीं बल्कि एक काम के सिलसिले में भी वह लंदन गई हैं।sonam-leaves-for-london-with-husband-anand-ahujaबता दें कि फिल्म ‘वीरे दी वेडिंग’ के बाद अब उनके पास दो फिल्में हैं। पहली फिल्म है ‘एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा’। इस फिल्म में उनके पापा अनिल कपूर भी नजर आएंगी। दूसरी फिल्म है, ‘द जोया फैक्टर’। इस फिल्म में वह साउथ के सुपरस्टार दलकीर सलमान के साथ नजर आएंगी।