Congress President, Rahul Gandhi, Central Election Authority

नई दिल्ली, एक तरफ जहां राहुल गांधी आजकल सियासत में गहराई में डूबे हुए हैं वहीं सोनिया गांधी दक्षिणी दिल्ली के बुटीक्स में जा रही हैं। हाल ही में सोनिया गांधी को साड़ियों की एक दुकान में देखा गया जहां से उन्होंने कम से कम एक दर्जन साड़ियां खरीदीं। सोनिया ने स्वयं ही साड़ियों के रंग तथा डिजाइन पसंद किए।सोनिया गांधी की मदद करने के लिए उनकी बेटी प्रियंका भी साथ थीं। सोनिया गांधी की इस शौपिंग से अटकलों का बाज़ार गर्म हो गया है.

वैसे तो सोनिया वर्ष में कम से कम 2 बार अलग-अलग दुकानों पर जाकर साड़ियां खरीदती हैं। ये साड़ियां वह सिर्फ अपने लिए ही नहीं खरीदतीं बल्कि अपने घर में काम करने वाली महिलाओं तथा सुरक्षा कर्मचारियों की पत्नियों के लिए भी खरीदती हैं।

सोनिया गांधी संसद समागम दौरान अपने पहनावे पर विशेष ध्यान देती हैं। स्पीकर सुमित्रा महाजन व सोनिया गांधी दोनों को गहरे रंग पसंद हैं। कई बार तृणमूल कांग्रेस की सांसद सोनिया की साड़ी के रंग संबंधी पसंद की तारीफ कर चुकी हैं। लोकसभा समागम दौरान सुमित्रा भी बढ़िया डिजाइन तथा रंगों वाली साड़ी पहनती हैं। असल में गहरे रंग टी.वी. व कैमरों में कैद होकर बहुत चमकते हैं।