Cardiac Arrest, Sridevi, Sridevi Death, Heart Attack, Heart Problem

मुंबई: बॉलीवुड की दिवंगत सुपरस्टार श्रीदेवी को अंतिम विदाई देने की तैयारियां शुरू हो गई हैं। अभिनेत्री के पार्थिव शरीर को अंतिम दर्शनों के लिए सेलिब्रेशन क्लब रखा गया है। श्रीदेवी को श्रद्धांजलि देने के लिए उनके फैन्स और फिल्मी जगत की कई बड़ी हस्तियां वहां पहुंचना शुरू हो गई हैं। श्रीदेवी ने अपने फिल्मी करियर में कई सुपरहिट फिल्मों में काम किया। बॉलीवुड में एक मुकाम हासिल करने वाली श्रीदेवी के कई स्टार्स के साथ अच्छे संबंध नहीं थे। कुछ सैलेब्स से वे नफरत करती थी। आज आपको इस पैकेज में ऐसे ही कुछ सेलेब्स के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्हें श्रीदेवी पसंद नहीं करती थी।Jaya-Prada

1. जयाप्रदा: श्रीदेवी और जयाप्रदा हमउम्र थीं और टॉप की हीरोइन भी। कहा जाता है कि दोनों के बीच सब कुछ ठीक नहीं था। दोनों सार्वजनिक तौर पर भी एक-दूसरे से बात नहीं करती थीं। ‘मकसद’ फिल्म की शूटिंग के दौरान एक दिलचस्प वाक्या हुआ था। इस फिल्म में श्रीदेवी और जया प्रदा लीड रोल में थीं। लेकिन दोनों आपस बात तक नहीं करती थी। उनके साथ राजेश खन्ना और जीतेंद्र भी थे। एक दिन राजेश खन्ना और जीतेंद्र ने दोनों को एक साथ मेकअप रूम में बंद कर दिया था। उन्हें लगा था कि दोनों के बीच सुलह हो जाएगी। लेकिन जब दो घंटे बाद दरवाजा खोला गया तो दोनों अलग-अलग कोने में चुपचाप बैठी थीं।madhuri dixit

2. माधुरी दीक्षित: श्रीदेवी के दौर में माधुरी दीक्षित नए सितारे की तरह उभर रही थी। माधुरी के फिल्मों आने से श्रीदेवी को फिल्मों मिलना थोड़ा कम हो गया था। तभी से श्रीदेवी और माधुरी के बीच कड़वाहट आ गई थी।ram gopal

3. राम गोपाल वर्मा: इन्होंने एक किताब ‘Guns and Thighs’में जिक्र किया था कि वो श्रीदेवी से प्यार करते हैं। लेकिन बीच में बोनी कपूर के आने पर उन्होंने श्रीदेवी को पागल तक कह दिया था। ये बात श्रीदेवी को बिल्कुल पसंद नहीं आईं थी। और राम गोपाल वर्मा से बातचीत तक बंद कर दी थी।saroj khan

4. सरोज खान: श्रीदेवी और कोरियोग्राफर सरोज खान के बीच शुरुआती दौर में अच्छी दोस्ती थी। लेकिन, जैसे ही माधुरी ने बॉलीवुड में कदम रखा तो दोनों की दोस्ती में दरार आ गई। इसकी वजह ये थी कि सरोज खान, माधुरी की डांस स्टाइल से काफी प्रभावित थीं।

5. 2015 में श्रीदेवी ने साउथ की फिल्म ‘पुली’ में काम किया था। इस फिल्म के प्रोड्यूसर पर उन्होंने आरोप लगाया था कि उन्होंने उनके 50 लाख रुपए नहीं लौटाए थे। वहीं, प्रोड्यूसर ने श्रीदेवी पर आरोप लगाया था कि उन्होंने उनके 20 लाख रुपए नहीं लौटाए थे। श्रीदेवी ने इस मामले में मुंबई पुलिस में खिलाफ शिकायत भी की थी। तभी से दोनों में मनमुटाव शुरू हो गया था।