कांग्रेस के 85वें महाधिवेशन के दूसरे दिन यानि आज पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी संबोधन हुआ। इस दौरान आने वाले समय के लिए योजना और सत्ताधारी पार्टी बीजेपी पर जमकर निशाना साधा।

रायपुर. छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में कांग्रेस का  85वां महाधिवेशन चल रहा है। अधिवेशन के आज दूसरे दिन कांग्रेस के की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी-राहुल गांधी, और वर्तमान में पार्टी के प्रिसिडेंट मल्लिकार्जुन खरगे पहुंचे हैं। इसके आलावा देश के सभी राज्यों के कांग्रेस शासित मुख्यमंत्री और मंत्री-विधायक भी इस समय रायपुर में मौजूद हैं। लेकिन इन सबके बीच प्रियंका गांधी का वेलकम चर्चा का विषय बन गया है। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उनके स्वागत में को मखबल सा बना दिया।

दरअसल, पार्टी की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी शनिवार को कांग्रेस के राष्ट्रीय अधिवेशन में पहुंची थीं। जहां छत्तीसगढ़ सरकार और राज्य के कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार और भव्य स्वागत किया। एयरपोर्ट से लेकर अधिवेशन स्थल तक जगह-जगह फूल मलाओं से वेलकम गया। इतना ही नहीं एक जगह तो प्रियंका के अभिनंदन के लिए 2 किमी तक सड़कों पर फूलों की पंखुड़ियां बिछाई गईं।

बता दें कि आज महाधिवेशन के दूसरे दिन यानी आज सुबह फ्लैग होस्टिंग की गई। इसके बाद सबसे पहले कांग्रेस अध्यक्ष मलिकार्जुन खरगे ने अधिवेशन को संबोधित किया। इस दौरान खरगे ने बीजेपी पर जमकर निशाना साधा।

कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी अधिवेशन को संबोधित किया। तस्वीर में देख सकते हैं किस तरह अधिवेशन के बीच बैठक से उठकर सोनिया गांधी को शॉल ओढ़ाते हुए दिखे राहुल गांधी।

कांग्रेस के राष्ट्रीय अधिवेशन राजधानी रायपुर को दुल्हन की तरह सजा दिया गया है। जगह-जगह सड़कों पर कांग्रेस नेताओं के फोटो और बैनर लगे हैं। वहीं छत्तीसगढ़ संस्कृति और परंपराएं-प्रतिमाएं लगाई गई हैं।