नागपुर. महाराष्ट्र में आज एकनाथ शिंदे सरकार का पहला बजट पेश किया जाएगा। जिसे राज्य के उपमुख्यमंत्री और वित्त मंत्री देवेंद्र फडणवीस गुरुवार को 2023-24 के लिए राज्य का बजट पेश करेंगे। वहीं बजट से पहले सीएम शिंदे ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि-हमारी सरकार ने जनता से जो वादा किया है, उसे इस बजट में ही पूरा किया जाएगा। हमारे सरकार के पहले बजट में हर वर्ग का ध्यान रखा जाएगा।

शिंदे सरकार कर सकती है ये बड़ी घोषणाएं

1. राज्य में लाखों की संख्या में बेरोजगार बैठे युवाओं की उम्मीद है कि शिवसेना-बीजेपी की गठबंधन सरकार के द्वारा राज्य पर खाली पड़े 75 हजार पदों पर नौकरियों के लिए घोषणा की जा सकती है। क्योंकि ठाकरे सरकार युवाओं को इससे निराशा मिली है।

2. महाराष्ट्र में हमेशा से ही किसानों के हाथ निराशा लगी है। अब शिंदे सरकार से किसानों को उम्मीद है कि उनके लिए कोई बड़ी घोषणा हो सकती है। बजट को लेकर उम्मीद जताई जा रही है कि इस बजट में किसानों के लिए बड़े पैकेज की घोषणा की जा सकती है।

3. वहीं कोरोना महामारी में महाराष्ट्र ने जो रूप झेला है वह किसी राज्य ने नहीं झेला। अब ऐसी उम्मीद जताई जा रही है कि स्वास्थ्य के पर भी जोर दिया जा सकता है। लोगों को और बेहतर चिकित्सा सुविधा देने के लिए नए अस्पतालों की घोषणा की जा सकती है।

4. स्वास्थ्य के साथ-साथ शिक्षा को लेकर भी शिंदे सरकार से बड़ी उम्मीद जताई जा रही है। युवाओं का कहना है कि शिक्षा के क्षेत्र में पिछली सरकारों ने कोई बड़ा कदम नहीं उठाया है। अब हमें शिंदे सरकार से आशा है कि वह ही कुछ ऐसा करे जिससे शिक्षा को और मजबूत किया जाए।

5. राज्य की जनता को उम्मीद है कि 2022-2023 में महाराष्ट्र की अर्थव्यवस्था 6.8 प्रतिशत की दर से बढ़ाने को लेकर कुछ ऐलान हो सकता है। क्योंकि एक दिन पहले बुधवार को विधानसभा में सरकार के द्वारा साल 2022-23 के लिए अपना आर्थिक सर्वेक्षण दस्तावेज पेश किया गया था।